For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: सीजन की दूसरी जीत की तलाश में एफसी गोवा, बेंगलुरू एफसी को भी फॉर्म की दरकार

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 26वें मैच में अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज एफसी गोवा और बेंगलुरू एफसी की टीम का मुकाबला शनिवार को खेले जाने वाले डबल हेडर के दूसरे मैच में होगा, जहां पर दोनों टीमें इस सीजन की अपनी दूसरी जीत की तलाश में उतरेंगी। बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में रात 9:30 बजे से खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। गोवा की टीम ने अपने पिछले मैच में ईस्ट बंगाल को हराकर अपनी लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ा था और अगले मुकाबले में वो अपनी पहली जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी।

स्पेनिश कोच जुआन फर्नांडो की देखरेख में खेल रहे गोवा की टीम ने स्पेनिश मिडफील्डर अल्बर्टो नोगुएरा के दो गोल की मदद से उस कड़े मुकाबले को 4-3 से जीता था। इस सीजन गोवा की डिफेंस थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है लेकिन पिछले मैच में स्पेनिश मिडफील्डर एडु बेडिआ के मैदान पर उतरने से टीम के हमलों में पैनापन नजर आया और उनके हमवतन जॉर्ज ओर्टिज ने भी अपना दम दिखाया था।

और पढ़ें: Ashes 2021: गाबा टेस्ट में रूट-मलान ने करायी वापसी, हार के चंगुल से बाहर आयी इंग्लैंड

दूसरी ओर, बेंगलुरू की टीम अपने पिछले दो मैचों में हारी है और अच्छी स्थिति में नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन बेंगुलरू के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद फर्नांडो अपनी टीम गोवा को आगामी मैच में दावेदार नहीं मान रहे हैं और उनका कहना है कि इस लीग में किसी भी दिन कोई भी टीम जीत सकती है।

स्पेनिश कोच ने कहा, "इस लीग में कोई भी टीम दावेदार नहीं है। हर कोई खेल देख रहा है और परिणाम चकरा देने वाले हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि टीम अपना फोकस बनाए रखे। हम आखिरी मुकाबले में एक ईकाई के रूप खेले और हमें आगे भी ऐसा ही करने की जरूरत है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

और पढ़ें: 2019 विश्वकप की हार पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया चयनकर्ताओं से कहां हुई थी गलती

बेंगलुरू अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद एफसी से 0-1 से हारी थी और नौवें स्थान पर है। गोवा से एक स्थान ऊपर है। क्लेटन सिल्वा को छोड़कर बेंगलुरू की टीम में वो दमखम नहीं दिखाई दे रहा है, जिसके लिए वो आमतौर पर जानी जाती है।

मुकाबले की पूर्व संध्या पर बेंगलुरू के कोच मार्को पेज्जैउओली ने कहा, "हम मैच दर मैच बेहतर हो रहे हैं। हमें बेहतर रक्षण दिखाने की जरूरत है। हमने आसानी से गोल होने दिए और यही कमी हमारे स्टाइल के खेल पर बुरा असर डाल रही है।"

बेंगलुरु की पांच मैचों के बाद सीजन की यह सबसे खराब शुरुआत है। उसने अब तक मात्र 4 अंक बटोरे हैं, जो कि सीजन के इस चरण में सबसे कम है।

Story first published: Friday, December 10, 2021, 17:53 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+