For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: हैदराबाद के अटैक का जमशेदपुर ने दिया जमकर जवाब, ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग हीरो इंडियन सुपर लीग का 8वां सीजन जारी है, जिसके 15वें मैच में हैदराबाद एफसी की टीम का सामना जमशेदपुर एफसी के साथ हुआ, जहां पर जमशेदपुर एफसी के अटैक का जवाब हैदराबाद एफसी ने जबरदस्त तरीके से दिया और 1-1 की स्कोर लाइन पर ड्रॉ के साथ खत्म किया। बॉम्बोलिम के एथलेटिक स्टेडियम में खेले गये इस मैच में जमशेदपुर एफसी ने जबरदस्त शुरुआत की और ग्रेग स्टुअर्ट की मदद से 41वें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली और पहले हाफ को अपने नाम कर लिया। हालांकि दूसरे हाफ में हैदराबाद एफसी की टीम ने वापसी की और 56वें में मिनट में बार्थोलोमेव ओगबीच ने गोल दागकर स्कोर को बराबर कर दिया।

अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंचने के लिये दोनों ही टीमों को जीत की दरकार थी लेकिन मैच ड्रॉ होने के चलते एंट्री नहीं कर सके। जमशेदपुर एफसी की टीम के 5 अंक के साथ पांचवे पायदान पर काबिज है तो वहीं पर हैदराबाद एफसी की टीम 4 अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े टेस्ट के लिये कोहली को करने चाहिये यह 3 बदलाव, नहीं तो फिर मिलेगी हार

जमशेदपुर एफसी की टीम ने अपने नियमित कप्तान पीटर हार्टली को बेंच पर बिठाकर एली साबिया के साथ शुरुआत की जबकि मनोला मार्किज की हैदराबाद टीम ने मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ जिस टीम के साथ जीत हासिल की थी उसी के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। आईएसएल के 15वें मैच के पहले हाफ को अगर ग्रेग स्टुअर्ट शो कहा जाये तो गलत नहीं होगा, भले ही उन्होंने एक ही गोल दागा हो लेकिन स्कॉट ने हैदराबाद के डिफेंडर्स को हर मिनट गोल बचाने में व्यस्त रखा और।

20वें मिनट में गेंद स्टुअर्ट के लिये गोल का मौका बना था और अगर यह गोल हो जाता तो गोल ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार बन जाता। स्टुअर्ट ने गेंद को मिडफील्ड ऑफ पर हितेश शर्मा से लिया और बॉक्स की तरह दौड़ लगा दी। जुआनन को पीछे छोड़ते हुए स्टुअर्ट गेंद दायें तरफ लगी और बॉक्स में नहीं जा सकी। इसके बाद जुआनन के पास हेडर के जरिये गोल दागने का मौका था जबकि वाल्सकिस के गोल के बीच डिफेंडर्स ने टांग अड़ा दी। हालांकि पहला हाफ खत्म होने से कुछ मिनट पहले स्टुअर्ट ने बायीं ओर से गेंद को झपटते हुए बॉक्स के पास खड़े चारों डिफेंडर्स को पीछे छोड़ दिया और गोल बॉक्स के टॉप कॉर्नर में शॉट खेलकर पहला गोल हासिल किया।

और पढ़ें: पहली भारतीय महिला MMA चैम्पियन बनने से बस एक कदम दूर ऋतु फोगाट, वरुण धवन ने लिखा खास मैसेज

पहले हाफ के बाद जैसे ही दोनों टीमों ने साइड बदली हैदराबाद की किस्मत भी बदल गई और उन्होंने महज 10 मिनट बाद ही गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद कई ऐसे मौके बने जब लगा कि दोनों टीमें बढ़त बना सकती हैं हालांकि कभी किस्मत ने साथ नहीं दिया तो कभी डिफेंडर्स ने शानदार प्रदर्शन कर प्रयास को विफल कर दिया।

Story first published: Thursday, December 2, 2021, 23:49 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+