For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: अजेय चेन्नइयन के खिलाफ बड़ा उलटफेर करना चाहेगी मोहन बागान, हार की हैट्रिक से बचने पर निगाह

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 25वें लीग मुकाबले में लगातार दो हार का सामना कर चुकी एटीके मोहन बागान की टीम अब तक अजेय रही चेन्नइयन एफसी के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करती नजर आयेगी। शनिवार को खेले जाने वाले डबल हेडर का यह पहला मैच होगा जिसमें एटीके मोहन बगान हार की हैट्रिक से बचने के लिये फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चेन्नइयन एफसी खिलाफ जीत की राह पर लौटन की कोशिश करती नजर आयेगी। आईएसएल का यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

पिछले सीजन की उपविजेता रही मोहन बगान की टीम को अपने पिछले दो मैचों में मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। जहां पर मुंबई सिटी एफसी की टीम ने मोहन बागान को 5-1 से रौंदा तो वहीं पर जमशेदपुर एफसी की टीम ने रोमांचक मैच में 2-1 से मात दी। मोहन बागान की टीम इस समय प्वाइंटस टेबल में पहले 4 में से 2 मैचों में जीत हासिल करने के बाद छठे पायदान पर काबिज है और उसके पास फिलहाल 6 अंक हैं। वहीं पर चेन्नइयन एफसी की टीम ने 3 मैचों में 7 अंक हासिल किये हैं और चौथे पायदान पर काबिज है।

और पढ़ें: Ashes 2021: गाबा टेस्ट में रूट-मलान ने करायी वापसी, हार के चंगुल से बाहर आयी इंग्लैंड

आईएसएल के इस सीजन में एटीके मोहन बगान की डिफेंस लड़खड़ा रही है। वो इस सीजन के चार मैचों में नौ गोल खा चुकी है। अगर इस परिपेक्ष्य में देखे तो बगान ने हीरो आईएसएल 2020-21 के लीग मैचों में केवल 15 गोल खाए थे। यह पहला अवसर है, जब हीरो आईएसएल 2020-21 में शामिल होने के बाद बगान ने पहली बार लगातार दो मैच में शिकस्त खाई है। रॉय कृष्णा, हुगो बौमौस और महावीर सिंह को एक ऐसी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, जिसने हीरो आईएसएल 2020-21 के अपने पहले मैच में एकमात्र गोल खाया है। चेन्नइयन एफसी ने तीन हीरो आईएसएल मैचों में केवल एक गोल गंवाया है। उनका हीरो आईएसएल 21-22 में सर्वश्रेष्ठ रक्षात्मक रिकॉर्ड है।

बगान के हेड कोच हबास ने कहा, "कोई भी दो मैच एक जैसे नहीं होते। जब हमने शुरुआती दो मैच जीते और ढेर सारे गोल किए, तो लोगों ने प्रशंसा की। चेन्नइयन एक अच्छी टीम है और मैं एक प्रतिस्पर्धात्मक मैच की उम्मीद कर रहा हूं। हमें संतुलन खोजना होगा। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं टीम के आत्मविश्वास को वापस दिलाऊं। मैं अपने खिलाड़ियों को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानता हूं। हमें उसी ऊर्जा के साथ जारी रखना होगा और यह दिखाना होगा कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं।"

और पढ़ें: 2019 विश्वकप की हार पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया चयनकर्ताओं से कहां हुई थी गलती

हबास ने यह भी उल्लेख किया कि स्पेनिश डिफेंडर टिरी चयन के लिए फिट हैं। चेन्नइयन के कोच बोजिदार बांदोविक ने मैच से पहले कहा, "मोहन बगान लीग की श्रेष्ठ टीमों में से एक है। आपको उसे आदर देने की जरूरत है। अब वे पहले से ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं।"

Story first published: Friday, December 10, 2021, 17:40 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+