ISL 2021-22: खराब फॉर्म से गुजर रही बेंगलुरू के लिये चेन्नइयन बढ़ायेगी मुश्किल, जीत पर रहेगी नजर
नई दिल्ली। चेन्नइयन एफसी जब गुरुवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में अपने दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्वी बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी, तो उसका इरादा करारी हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटना होगा। चेन्नइयन की मजबूत डिफेंस पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स के सामने बिखर गई थी। उस मुकाबले में मिली 3-0 की हार के कारण कोच बोजिदार बांदोविक की टीम सात मैचों से 11 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है। उसके खाते में तीन जीत, दो ड्रा और दो हार हैं।
चेन्नइयन को मालूम है कि उसके सामने बेंगलुरू के रूप में ऐसा प्रतिद्वंद्वी है, जिसने अपने पिछले सात मैचों से जीत का स्वाद नहीं चखा है और इस कारण उसका मनोबल गिरा हुआ है। बेंगलुरू इस समय दसवें स्थान पर है। ब्लूज ने इस सीजन की शुरुआत जीत से की थी लेकिन उसके बाद से वो कोई मैच नहीं जीत सके हैं। उसके आठ मैचों से मात्र छह अंक हैं। बेंगलुरू ने अपना पिछला मैच जमशेदपुर से 0-0 से ड्रा खेला था।
और पढ़ें: ISL 2021-22: रोमांचक मैच में मोहन बगान ने गोवा को 2-1 से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंची टीम
जर्मन कोच मार्को पेज्जैउली की टीम बेंगलुरू पिछले मैच में क्लीन शीट तो रखने में सफल रही थी लेकिन सामान्य तौर पर उसमें जीत की चिंगारी नहीं थी और यह कमी कुछ समय से बेंगलुरू के लिए अभिशाप रही है। भारतीय कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री अपने श्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। लिहाजा, कोच को उन्हें बैंच पर बैठाने पर मजबूर होना पड़ा है।
कोच मार्को ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "सुनील बहुत पेशेवर है। वह कड़ी मेहनत करता है और मुझे दिख रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान लक काम कर रहा है और मुकाबलों में भी भाग्य उसका चलेगा, बस कुछ समय की बात है। वह कल के लिए एक विकल्प रहेगा। हमारे पास कुछ और रणनीति पर ट्रेनिंग के लिए बहुत समय था और हमने चेन्नइयन एफसी के खिलाफ कल के मैच के लिए भी रणनीति तैयार की है।"
और पढ़ें: IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में जीत से बस 6 विकेट दूर विराट सेना, क्या बारिश फिर बनेगी बाधा
चेन्नइयन के कोच बांदोविक ने मैच के पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरे लिए सबसे अहम है कि हमारे लड़के ठीक हैं। हम मैदान के अंदर और बाहर एक टीम हैं। हम हर मैच में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। खिलाड़ी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मैं उनसे बहुत खुश हूं। हमारा माहौल शानदार है।"
दोनों टीमों के बीच नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दो ड्रॉ रहे हैं। चेन्नइयन ने तीन मैच जीते, जिसमें हीरो आईएसएल 2017-18 का फाइनल शामिल है। बेंगलुरू एफसी ने चार मैच जीते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications