For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह मुंबई सिटी ने किया आगाज, गोवा को 3-0 से हराया

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन का आगाज हो गया है जिसके चौथे मैच में पिछले सीजन की चैम्पिनय मुंबई सिटी एफसी अपना पहला मैच खेलने के लिये गोवा एफसी के सामने उतरी। पिछले सीजन गोवा एफसी के लिये खेलने वाले इगोर एंगुलो ने अपने सीजन का आगाज उसी जगह से किया जहां से पिछले सीजन का अंत किया था। मुंबई सिटी के लिये इस मैच में दो गोल कर उन्होंने गोवा एफसी के खिलाफ 3-0 की आसान जीत हासिल की। फाटोर्डा के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये इस मैच में मुंबई सिटी एफसी ने 3-0 की जीत हासिल कर डिफेंडिंग चैम्पियन के अंदाज में मैच का आगाज किया।

मुंबई के लिये इगोर एंगुलो ने 3 मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी जिसके बाद दूसरे हाफ में ब्राजीलियन खिलाड़ी यगोर कताताउ ने गोल दागकर अपने आईएसएल डेब्यू का जश्न मनाया और अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिलाई। मुंबई सिटी के हेड कोच डस बकिंगम का भारतीय जमीं पर पहला मैच था जिसके लिये उन्होंने अपुइया, मोहम्मद नवाज, राहुल भीके और कैसियो गैब्रियल को एंगुलो के साथ उतारा तो वहीं एफसी गोवा ने एंगुलो के रिप्लेसमेंट एरम काबरेरा के नेतृत्व में गौर को को खड़ा किया। ब्रैंडन फर्नानडिस चोट की वजह से अनुपलब्ध रहे।

और पढ़ें: 'भारतीय टीम में अब तक अपना रोल समझ नहीं पाया है यह खिलाड़ी', कीवी टीम के पूर्व दिग्गज ने दी चेतावनी

मैच आधे घंटे के कूलिंग ब्रेक की वजह से देरी से शुरू होगा। मैच की शुरुआत में गैब्रियल ने इवान के क्रॉस को क्लियर करने की कोशिश की जिसके चक्कर में वह एफसी गोवा के खिलाड़ी के बीच में आ गये और पेनाल्टी किक दे बैठे। मुंबई के लिये एंगुलो ने इस स्पॉट किक का फायदा उठाया और अपने पुराने साथी धीरज सिंह को पछाड़ते हुए पहला गोल दाग दिया।

एंगुलो का यह गोल 33वें मिनट में आया, जिसके 3 मिनट बाद ही एंगुलो ने दूसरा गोल दाग दिया। मुंबई के लिये पहले ही हाफ में 3 गोल आ जाते और यह मौक उन्हें रेनियर फर्नानडिस ने दिया था। रेनियर ने डिफेंडर्स को पछाड़ते हुए गोलकीपर धीरज सिंह को पछाड़ दिया जिसके बाद शॉट सीधा क्रॉसबार पर जाकर लगा और गेंद गोल में नहीं पहुंच पायी। इसके बाद मिडफील्ड पर खड़े अपुइया ने गेंद को रोक लिया।

और पढ़ें: SMAT फाइनल जीत कर तमिलनाडु निकला सबसे आगे, जानें अब तक कौन-कौन सी टीम ने जीता है खिताब

दूसरे हाफ में कैसियो गैब्रियल टीम के स्टार खिलाड़ी बने जिन्होंने अपने लगातार हमलों से एफसी गोवा के बॉक्स को कई बार भेदा। यगोर कटाटाउ इसके बाद बेंच पर वापस लौटे और उनकी जगह मैदान पर आये आये अहमद ने गोल दाग कर स्कोर को 3-0 कर दिया।

Story first published: Monday, November 22, 2021, 22:56 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+