For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2022: शुरू हो गया है भारत में फुटबॉल का महाकुंभ, ओपनिंग मैच में मोहन बगान ने दिखाया दम

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के महाकुंभ हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन का आगाज हो गया है। सीजन का पहला मैच फातोर्दा के पीजेएन स्टेडियम में 4 बार की खिताबी चैम्पियन एटीके मोहन बागान और केरला ब्लास्टर्स की टीम के बीच खेला गया जिसमें मोहन बागान की टीम ने चैम्पियन की तरह खेल दिखाते हुए पहले ही मैच में एकतरफा जीत हासिल की। कोलकाता की इस शानदार जोड़ी ने केरला ब्लास्टर्स को ओपनिंग मैच में 4-2 से हराकर कैंपेन का आगाज किया। मोहन बागान की टीम ने ह्युगो बोउमस और लिस्टन कोलाको को 3.5 करोड़ की कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था और उन्होंने पहले ही मैच में अपनी कीमत का दबदबा दिखाया और 3 गोल दाग दिये।

ह्यूगो ने मैच के तीसरे ही मिनट में मोहन बागान के लिये पहला गोल दागा तो वहीं पर 39वें मिनट में दूसरा गोल मारा, वहीं लिस्टन कोलाको ने 50वें मिनट में मोहन बागान के लिये तीसरा गोल दागा तो वहीं पर रॉय कृष्णा ने 27वें मिनट में मिले मौके को भुनाकर अपनी टीम के लिये चौथा गोल लगाया। केरला ब्लास्टर्स के लिये युवा फुटबॉलर अब्दुल समद ने 24वें मिनट में गोल दाग के बराबरी कराई थी, लेकिन कृष्णा के गोल से मोहन बागान ने फिर से बढ़त हासिल कर ली।

और पढ़ें: ISL 2022: जानें कब और कहां खेले जायेंगे इंडियन सुपर लीग के सारे मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

उल्लेखनीय है कि एफसी गोवा और मुंबई सिटी एफसी के लिये पहले खेल चुके स्टार खिलाड़ी ह्यूगो लीग के ओपनिंग मैच में सबसे तेज गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गये जिन्होंने तीसरे ही मिनट में मोहन बागान का खाता खोल दिया। हालांकि पहला गोल दागने के बाद ब्लास्टर्स की टीम जवाबदेही के सामने मोहन बागान लड़खड़ाती नजर आयी।

केरल के लिये राहुल के पास पर समद ने जबरदस्त क्रॉस लगाकर टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया, हालांकि केरला की खुशी ज्यादा देर नहीं चली। रॉय कृष्णा ने कुछ मिनट बाद ही पेनाल्टी शूट में गोल कर दिया। पहले हाफ में ह्यूगा की वजह से मोहन बागान का दबदबा देखने को मिला और उनके दो गोल की वजह से मोहन बागान की टीम ने 2 गोल की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में लिस्टन कोलाको ने कृष्णा की मदद से चौथा गोल दागकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

और पढ़ें: 5 गुमनाम भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू मैच में जीता अवार्ड, फिर पलट गई करियर की गाड़ी

केरला ब्लास्टर्स के लिये जॉर्ज डियाज ने 69वें मिनट में गोल दागा जिसके बाद लगा कि शायद उनकी टीम वापसी कर सकती है लेकिन एटीके मोहन बागान ने अपने डिफेंडर्स के दम पर कोई और गोल नहीं होने दिया। ओपनिंग मैच में मिली जीत के बाद एटीके मोहन बागान की टीम अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रही है, जबकि केरला ब्लास्टर्स की टीम आगामी मैचों में गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी।

आपको बता दें कि आईएसएल की मशहूर कोलकाता डर्बी का मैच अगले हफ्ते देखने को मिलेगा जबकि ब्लास्टर्स की टीम नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ गुरुवार को अपना दूसरा मैच खेलेगी।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 21:35 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+