DDvKKR: अय्यर की तूफानी पारी, दिल्ली ने केकेआर को 55 रनों से रौंदा
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 26वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है। कोलकाता ने कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। टॉम करन की जगह मिचेल जॉन्सन की वापसी हुई है। वहीं दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए हैं। गौतम गंभीर और डेनियल क्रिश्चियन नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह पर कॉलिन मुनरो और विजय शंकर की टीम में दोबारा वापसी हुई है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की नई जोड़ी लय में दिखी। अपना दूसरा मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने कॉलिन मुनरो के साथ मिलकर ताबड़तोड़ रनों की बरसात कर दी। केकेआर के किसी भी गेंदबाज को इन दोनों ने नहीं बख्शा। हालांकि टच में दिख रहे कॉलिन मुनरो 18 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद भी शॉ ने रनों की गति नहीं रुकने दी। पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। कॉलिन मुनरो के साथ ओपनिंग के लिए आए पृथ्वी शॉ ने कोलकाता के हर गेंदबाज की धुनाई की। शॉ ने मिचेल जॉन्सन जैसे लीजेंड गेंदबाज की गेंद पर छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके व 2 छक्के जड़े। उन्हें चावला ने बोल्ड किया।
इसके बाद शुरू हुआ कप्तान अय्यर का शो। श्रेयस अय्यर ने आते ही ग्लैन मैक्सवेल के साथ मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। हालांकि ऋषभ पंत 0 पर आउट हो गए। मैक्सवेल भी 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन अय्यर ने रनों की गति बनाई रखी। दिल्ली ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 40 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के 3 और चौके जड़े। अय्यर ने शिवम मावी के आखिरी ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन बटोरे।जीत के लिए 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। ।
यहां पढ़ें दिल्ली बनाम केकेआर का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- अय्यर की तूफानी पारी, दिल्ली ने केकेआर को 55 रनों से रौंदा। केकेआर 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना पाई।
- 146 के स्कोर पर केकेआर का 9वां विकेट गिरा, अमित मिश्रा 2 रन बनाकर आउट। मैक्सवेल ने लिया विकेट।
- हार की तरफ केकेआर, 145 के स्कोर पर रसल 30 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट। आवेश खान ने किया बोल्ड
- केकेआर का सातवां विकेट गिरा, शिवम मावी 0 पर बोल्ड। अमित मिश्रा ने लिया विकेट।
- 141 के स्कोर पक केकेआर का छठा विकेट गिरा, शुभमन गिल 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट।
- 77 के स्कोर पर केकेआर का पांचवा विकेट गिरा, कार्तिक 18 रन बनाकर आउट। अमित मिश्रा ने लिया विकेट।
- 44 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, नितीश राना 8 रन बनाकर आउट। आवेश खान ने लिया विकेट।
- तीसरे ओवर में गिरा केकेआर का तीसरा विकेट, नरेन 9 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट। बोल्ट ने झटका दूसरा विकेट। केकेआर का स्कोर 3 ओवर के बाद 33/3
- शुरू में ही लड़खड़ाई केकेआर, उथप्पा 1 रन बनाकर आउट। 20 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा। बोल्ट ने किया आउट।
- 19 के स्कोर पर केकेआर को लगा पहला झटका, क्रिस लिन बोल्ड। मैक्सवेल ने किया बोल्ड।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर, नरेन-लिन क्रीज पर
दिल्ली की पारी-
- दिल्ली ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 40 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 202 के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, मैक्सवेल 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट
- 129 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 0 पर आउट। रसल ने किया आउट
- 127 के स्कोर पर दिल्ली को लगा दूसरा झटका, पृथ्वी शॉ 44 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट। चावला ने लिया विकेट।
- अपने दूसरे ही मैच में पृथ्वी शॉ ने जड़ी फिफ्टी, शॉ ने केवल 38 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। इसी के साथ वे आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
- 59 के स्कोर पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा, कॉलिन मुनरो 18 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट। शिवम मावी ने लिया विकेट।
- पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो की धमाकेदार पारी, दिल्ली का स्कोर 50 के पार। 6 ओवर के बाद स्कोर 57/0
- शॉ-मुनरो की धमाकेदार बल्लेबाजी, 3 ओवर में दिल्ली का स्कोर 31 रन बिना किसी नुकसान के।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स, पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो क्रीज पर
- कोलकाता ने कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत (कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेनन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर /कप्तान), आंद्रे रसल, शुभमन गिल, मिशेल जॉनसन, पियुष चावला, शिवम मावी, कुलदीप यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
