IPL 2018: भुवी की 'क्लूलेस बॉलिंग' के सामने आरसीबी पस्त, SRH टॉप पर
हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले बेहद ही रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 5 रन से हराकर आईपीएल 11 में अपनी 8वीं जीत दर्ज की। विलियमसन एंड कंपनी ने अब 16 प्वाइंट हो गये हैं और वह टॉप पर काबिज है। यहां से अब SRH का प्ले ऑफ में पहुंचना तय हो गया है। वहीं विराट कोहली की टीम की ये सातवीं हार है और प्ले ऑफ़ में पहुँचने की सम्भावना लगभग समाप्त हो गयी है।
हैदराबाद की तरफ़ से 39 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन मैन ऑफ द मैच चुने गए। आख़िरी गेंद तक मैच में रोमांच क़ायम था जब आरसीबी को जीत के लिए 6 रनों की ज़रूरत थी लेकिन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने कोलिन डी ग्रैंडहोम को बोल्ड कर हैदराबाद की टीम का प्ले ऑफ़ में स्थान पक्का कर दिया।
RCB की स्टार बल्लेबाज़ों से सजी टीम 147 रनों के लक्ष्य को नहीं पा सकी। कोहली ने 39 रन बनाए। लेकिन टीम की सबसे बड़ी दिक्कत डीविलियर्स का ना चल पाना रहा। राशिद खान में उन्हें बोल्ड कर दिया जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली भी सस्ते में ही आउट हो गए। मंदीप सिंह और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने संघर्ष किया लेकिन इस IPL के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने आख़िरी ओवर में 12 रन नहीं बना पाए और विराट कोहली की टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें SRH VS RCB:धारदार गेंदबाजी के चलते हैदराबाद ने आरसीबी को 5 रन से हराया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
