ISL 2017 KBvsATK: बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा चौथे सीजन का पहला मैच
कोच्चि। भारतीय फुटबॉल का महाकुंभ शुक्रवार से कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इंडियन सुपर लीग (ISL 2017) सीजन 4 का पहला मैच 17 नवंबर को एटीके और केरला ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। हालांकि ये मुकाबला बिना किसी गोल के ही समाप्त हुआ। इसी मैदान पर पिछले सीजन में एटीके ने केरला को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से मात देते हुए दूसरी बार आईएसएल का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि उस मैच में निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।
बता दें कि दो बार की विजेता कोलकाता के खिलाफ केरला ब्लास्टर्स आठ मैचों में सिर्फ एक बार ही जीती है। केरला को कोलकाता पर एकमात्र जीत लीग के पहले सीजन में 2-1 से मिली थी।
हालांकि इस सीजन के पहले ही मैच में लीग की दो दिग्गज टीमों के बीच आक्रामक मैच देखने को मिला। हालांकि एटीके मेजबान टीम से ज्यादा आक्रामक दिखी और उसने अधिकतर समय गेंद अपने पास रखी। दोनों टीमों ने मौके तो बनाए लेकिन उन्हें अंजाम तक पहुंचाने में असफल रहीं। हालांकि कोलकाता की तरफ से रॉबिन सिंह ने मौके जरूर बनाए मगर टीम उसे भुना नहीं सकी।
इसे भी पढ़ेंः- इंडियन सपर लीग 2017: जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, कब और किसके बीच होंगे मुकाबले
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
