For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

लियोनल मेसी बने बेलोन डी' ओर 2021 के विजेता, रोनाल्डो को पछाड़ा

नई दिल्ली। अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि शामिल हो गई है। दरअसल, मेसी बेलोन डी'ओर 2021 के विजेता बने। उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। सबसे ज्यादा ट्राॅफी जीतने का रिकाॅर्ड इन्हीं के नाम है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़ते हुए मेसी ने बेलोन डी' ओर 2021 का अवॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 में यह अवॉर्ड जीता था। शो में मेसी की पत्नी एंटोनेला भी पहुंची थीं। साथ ही उनके तीनों बच्चे टियागो, मातियो और सिरो भी पिता को सम्मानित होते देख पाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Retention List : धोनी, वेंकटेश, मैक्सवेल हुए रिटेन, पोलार्ड को होना पड़ा बाहर : रिपोर्ट

रोनाल्डो को पछाड़ा

रोनाल्डो को पछाड़ा

पांच बार बेलोन डी' ओर का खिताब जीतने वाले रोनाल्‍डो इस बार छठे स्‍थान पर रहे। मेसी को लेवानडॉस्की से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। लेवानडॉस्‍की को हालांकि बेस्‍ट स्‍ट्राइकर चुना गया। लेकिन बेलोन डी' ओर का खिताब पाने के लिए मेसी के कुल 613 अंक थे, जबकि लेवानडॉस्‍की के 580 अंक थे। लेवानडॉस्‍की ने पिछले सत्र बुंदेसलीगा के लिए 29 मैचों में 41 गोल किए थे। वहीं बार्सिलोना को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मन से जुड़ने वाले मेसी ने पिछले सत्र बार्सिलोना के लिए 30 गोल किए थे और इस बार वो कोपा डेल रेव भी जीत सके। मेसी की कप्‍तानी में अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराकर 28 साल बाद कोपा अमेरिका का खिताब अपने नाम किया था। कोरोना के चलते 2020 में बेलोन डी' ओर अवॉर्ड शो रद्द कर दिया गया था। 2019 में मेसी ने ही इसे अपने नाम कर रोनाल्डो को पछाड़ा था।

आखिर क्या है बेलोन डी'ओर अवॉर्ड?

आखिर क्या है बेलोन डी'ओर अवॉर्ड?

बेलोन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा दिए जाते हैं। इस अवाॅर्ड के लिए फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका उस खिलाड़ी को चुनती है जिसने साल में क्लब और राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। इसकी शुरूआत साल 1956 में हुई थी, जब पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। इस साल इसका 65वां संस्करण आयोजित किया गया। 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी पुरस्कार से सम्मानित करना आरंभ कर दिया गया है। सबसे ज्यादा बार बेलोन डी'ओर जीतने वाले खिलाड़ी

सबसे अधिक बेलोन डी' ओर का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी-

लियोनल मेसी: 7

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 5

जोहान क्रायफ: 3

माइकल प्लातिनी: 3

मार्को वान बास्टन: 3

फ्रेंच बेकेनबाउर: 2

रोनाल्डो नाजारियो: 2

अल्फ्रेडो डी स्टेफनो: 2

केविन कीगन: 2

कार्ल हेन्ज: 2

यहां फिर से आना अविश्वसनीय है

यहां फिर से आना अविश्वसनीय है

खिताब जीतने के बाद मेसी ने पेरिस के थिएटर डू चेटेलेट में कहा, "यहां फिर से आना अविश्वसनीय है। दो साल पहले मैंने सोचा था कि यह आखिरी बार था। कोपा अमेरिका जीतना महत्वपूर्ण था। यह कोपा अमेरिका खिताब के साथ मेरे लिए एक विशेष साल रहा है। यह माराकाना स्टेडियम में जीत के लिए बहुत मायने रखता था और मैं अर्जेंटीना के लोगों के साथ जश्न मनाने के लिए बहुत खुश था। मुझे नहीं पता कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा साल है, क्योंकि मेरा करियर लंबा रहा है, लेकिन कठिन समय और आलोचना के बाद अर्जेंटीना के साथ खिताब के साथ यह एक खास साल था।"

Story first published: Tuesday, November 30, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+