वीडियो में देखें कैसे मेसी की हैट्रिक ने मचाया धमाल, वर्ल्डकप में पहुंची अर्जेंटीना
क्वीटो। दुनिया के दिग्गज स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के शानदार खेल की बदौलत अर्जेंटीना को 2018 फुटबॉल बर्ल्ड कप में एंट्री मिल गई है। इक्वाडोर के खिलाफ मैच में 3-1 के जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने क्वालिफाई कर लिया। मैच की शुरुआत में अर्जेंटीना को इक्वाडोर ने झटका दे दिया। पहले ही मिनट में इक्वाडोर ने बढ़त बना ली थी। लेकिन जल्दी ही मैसी ने कमाल दिखाया, 12वें मिनट में पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके 8 मिनट बाद ही मेसी ने दूसरा गोल व मैच के 62वें मिनट में तीसरा गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। और इस तरह से एक बार फिर से अर्जेंटीना ने अगले साल रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूनार्मेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 2014 की उवविजेता अर्जेंटीना मैच शुरू होने से पहले ग्रुप में छठे स्थान पर था। क्वालिफाई करने के लिए उसका टॉप-4 में पहुंचना जरूरी था। अब वह तीसरे स्थान पर है। ब्राजील और उरुग्वे क्रमश: पहले और दूसरे पोजिशन पर हैं।
मैच के बाद मेसी ने कहा कि उनकी टीम जिस चीज के काबिल थी, उसे वह मिला है। मैच के बाद संवाददाताओं से मेसी ने कहा, 'अगर अर्जेंटीना विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाता, तो स्थिति खराब होती। लोगों ने टीम पर कई सवाल उठाए, लेकिन इस मैच से हमने साबित कर दिया कि हम विश्व कप में क्वालीफाई करने के काबिल हैं।'
Messi's hat-trick vs Ecuador. The best in the world. pic.twitter.com/6EFxBqC6u3
— SportsTalkFeed (@SportsTalkFeed) October 11, 2017
इसे भी पढ़ेंः- INDvAUS: गुवाहाटी की पिच नहीं इन चार कारणों से हारी टीम इंडिया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
