Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लिवरपूल ने खत्म किया 30 साल का सूखा, 132 सालों में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी

नई दिल्ली। इंग्लिश प्रीमियर लीग में गुरुवार को देर रात हुए चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी के मुकाबले में जैसे ही चेल्सी ने जीत हासिल की, लिवरपूल की टीम का 30 साल से चला आ रहा सूखा समाप्त हो गया और पहली बार लिवरपूल की टीम खिताबी चैम्पियन बन गई। यह पहली बार है कि कोई टीम लीग में अपने 7 मैच बाकी रहते टाइटल पर कब्जा जमा चुकी हो। इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 2 बार 5 मैच रहते टाइटल जीतने का काम किया था जबकि एवरटन और मैनचेस्टर सिटी ने एक-एक बार 5 मैच रहते जीत हासिल की है।

लिवरपूल की टीम के विजेता बनने के साथ ही फैन्स में जबरदस्त खुशी देखने को मिली, लोग कोरोना वायरस के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गये और खुशी से नाचने लगे। लिवरपूल ने आखिरी बार साल 1989-90 में ईपीएल का खिताब जीता था।

और पढ़ें: युवराज के नक्शे कदम पर चलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, विदेशी लीग में खेलने के लिये लेगा संन्यास

उल्लेखनीय है कि लिवरपूल की टीम ने 19वीं बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का कारनामा किया है और फुटबॉल के 132 साल के इतिहास में मैनचेस्टर यूनाइटेड के बाद इतनी बार ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। लिवरपूल की जीत का श्रेय टीम के कोच जुर्गेन कलोप को दिया जा रहा है जिनकी अगुवाई में टीम ने पिछले साल फाइनल तक का सफर तय किया था।

इस सीजन में लिवरपूल की टीम का सफर काफी शानदार रहा है। लिवरपूल की टीम ने अब तक 31 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 1 में हार मिली है जबकि 2 मैच ड्रॉ हुए है, बाकि के सभी 28 मैच में लिवरपूल ने जीत हासिल की है।

और पढ़ें: लॉकडाउन के बीच युवा खिलाड़ियों ने चौंकाया, खाली जमीन पर बना डाला स्टेडियम

मौजूदा टूर्नामेंट में लिवरपूल 86 अंक बटोरकर पहले स्थान पर काबिज है। इतना ही नहीं टीम कितनी मजबूत है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लिवरपूल की टीम के लिये एक वक्त ऐसा भी था कि जब वह दूसरे पायदान पर काबिज टीम से 25 अंक आगे थी। आपको बता दें कि लिवरपूल की टीम का मुकाबला अगले गुरुवार को मैनचेस्टर सिटी के साथ होगा।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 15:56 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+