युवराज सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कोरोना वायरस से जंग के लिए अफरीदी को किया था सपॉर्ट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते अब तक लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग इस महामारी से लड़ने के लिये पीएम केयर्स फंड में अपनी स्थिति के अनुसार मदद कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने इस महामारी से लड़ने के लिये न सिर्फ देश में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की मदद के लिये भी सोशल मीडिया पर लोगों से मदद करने की अपील की। जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से फैन्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
और पढ़ें: केविन पीटरसन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को किया ट्रोल, कहा- तुम 13वें नंबर पर बल्लेबाजी करो
हालांकि फैन्स की तरफ से ट्रोल किये जाने को लेकर युवराज सिंह ने अब जवाब दिया है और यह बताने की कोशिश की है कि उनकी अपील सिर्फ कमजोर लोगों की मदद के लिये थी जिसका कि गलत मतलब निकाला गया और उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा।
और पढ़ें: शेन वॉर्न ने चुनी अपने जमाने की महानतम भारतीय टीम, जहीर खान,युुवराज-लक्ष्मण का नाम गायब

जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल कोरोना वायरस से दुनिया भर में जारी जंग के बीच खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किसी न किसी चैलेंज के लिये नॉमिनेट कर रहे हैं। ऐसे ही एक चैलेंज के तहत हरभजन सिंह ने इस पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन को सपॉर्ट करने की अपील करने के लिये नॉमिनेट किया, जिसके जवाब में युवराज सिंह ने अपने फैन्स से कोरोना वायरस की इस जंग में शाहिद अफरीदी फाउंडेशन को डोनेट करने की अपील की।
हालांकि युवराज सिंह की यह अपील उन पर काफी भारी पड़ गई। फैन्स ने युवराज सिंह और हरभजन को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया और कहा कि आप दोनों ने हमारी नजरों में आज इज्जत खो दी है।
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) April 1, 2020 |
युवराज सिंह ने दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया जवाब
इस जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए अपनी अपील के पीछे का सही कारण बताया।
उन्होंने लिखा,' मुझे यह बात समझ नहीं आ रही है कि कैसे मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया। सबसे कमजोर लोगों की मदद करने की अपील को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया गया। मैनें कोरोना वायरस से परेशान लोगों की मदद की अपील कर कुछ हासिल करने की कोशिश की। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं एक भारतीय हूं और मैं हमेशा भारतीय ही रहूंगा और हमेशा मानवता की भलाई के लिए खड़ा रहूंगा। जय हिंद।'

ट्रोल करने के पीछे रहा शाहिद अफरीदी का यह ट्वीट
गौरतलब है कि फैन्स ने युवराज सिंह को ट्रोल करने के पीछे शाहिद अफरीदी के पुराने ट्वीट को कारण बताया। उल्लेखनीय है कि जब देश भर में एनसीए के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन में जुटे हुए थे उस दौरान शाहिद अफरीदी ने भारत विरोधी कई ट्वीट किये थे जिसके बाद भारतीय फैन्स काफी नाराज हो गये।
युवराज सिंह ने अपील करते हुए लिखा, ‘यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
