जावेद मियांदाद के पास है पाकिस्तान का पूरा कर्ज उतारने का प्लान, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की घातक महामारी से जूझने वाले गरीब देशों में एक नाम पाकिस्तान का भी है जो कि इस समय दोहरी मार झेल रहा है। जहां एक ओर पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो वहीं कोरोना वायरस के चलते बीमारी से निपटने का भी प्रयास कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने दावा किया है कि उनके पास ऐसा प्लान है जिसके तहत वह पाकिस्तान के ऊपर लदा सारा कर्ज उतार सकते हैं।
और पढ़ें: जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने लिया मां से आशीर्वाद, मिला खास तोहफा
जावेद मियांदाद ने दावा किया है कि उनके पास पाकिस्तान का पूरा कर्जा उतारने की योजना है, बस उसे लागू करने के लिये उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात करनी बाकी है, इसके लिये उन्होंने पीएम आवास से समय भी मांगा है ताकि वह पीएम के साथ इस प्लान को शेयर कर सकें।
और पढ़ें: संन्यास नहीं टीम में वापसी की राह तलाश रहे पार्थिव पटेल, मानी सौरव गांगुली की सलाह

इमरान करते हैं देशवासियों की चिंता
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के लिए रिलीफ फंड इकट्ठा करने के मकसद से पाकिस्तान के टेलिथॉन नाम का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिरकत करते हुए जावेद मियांदाद ने इस बात का दावा किया।
उन्होंने कहा,'देश में अभी तक उन लोगों ने राज किया, जिनके अपने हित थे लेकिन अब इमरान खान के रूप में पाकिस्तान को ऐसा नेता मिल गया है, जो यहां कि जनता कि चिंता करते हैं और उनके दिल में पाकिस्तान के लोग बसते हैं। मियांदाद ने कहा कि देश में लोग गरीबी से लड़ रहे हैं।'

आर्थिक तंगी के चलते कोरोना से लड़ना आसान नहीं
कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर में होने वाली आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान की हालत पर बात करते हुए जावेद मियांदाद ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते इस महामारी से लड़ना आसान काम नहीं है।
उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के संक्रमण को देश में रोकना इतना आसान नहीं है क्योंकि फिलहाल पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक हालात इतने अच्छे नहीं हैं कि पूरे देश में फुल लॉकडाउन लगाया जा सके।'

इमरान खान से मिल कर करूंगा बात
जावेद मियांदाद ने दावा किया कि वह जल्द ही देशहित में फंड जुटाने के लिये जल्द ही इमरान खान के साथ बात करेंगे ताकि देश को इस मुश्किल समय से बाहर निकाला जा सके।
उन्होंने कहा, 'जब मैं पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलता था, तब मैंने पहले भी इमरान खान के साथ मिलकर फंड जुटाने का काम किया है और वह राष्ट्र-सेवा के लिए फिर से ऐसा करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
