Tokyo Olympics की नई तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब से कब तक होगा आयोजन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस महामारी के चलते जापान में इस साल आयोजित होने वाले टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक को अगले एक साल के लिये टाल दिया गया था, जिसके बाद सोमवार को खेलों के इस महाकुंभ की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया। जापान के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इन खेलों का आयोजन अब 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो में ही किया जायेगा। जबकि पैरालम्पिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच किया जायेगा। इस दौरान इन खेलों को टोक्यो ओलंपिक 2020 के नाम से ही जाना जायेगा।
और पढ़ें: कोरोना वायरस का असर, फ्रैंच ओपन के बाद अब रद्द हुआ विंबलडन, टेटे चैम्पियनशिप भी स्थगित
जापान की न्यूज एजेंसी क्योडो के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजन समिति ने इन खेलों के पुनर्आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक की जिसमें सभी पक्षों ने नई तारीखों पर सहमति जताते हुए इनका ऐलान किया।
गौरतलब है कि ओलंपिक आयोजन समिति के टास्क फोर्स को इस बात की जिम्मेदारी दी गई थी कि जब भी इन खेलों का दोबारा आयोजन किया जाये तो खिलाड़ियों और आयोजक कर्ताओं के पास समान टाइम फ्रेम हो ताकि मौजूदा रणनीति को उस समय ज्यादा से ज्यादा लागू किया जा सके।
और पढ़ें: विराट-अनुष्का ने कोरोना वायरस के खिलाफ पहले किया मदद का ऐलान, अब सामने आई रकम
भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) ने भी मौजूदा सेशन में ओलंपिक की नई तारीखों के ऐलान की पुष्टि की। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। ये खेल पहले इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे।
इससे पहले टेनिस के खेल में साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम और महामारी के फैलने के बाद से दूसरा टूर्नामेंट विबंलडन को भी रद्द करने का ऐलान किया गया है। विंबलडन से पहले फ्रेंच ओपन को भी रद्द किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
