बुमराह को एक नहीं बल्कि इस कारण दो बार लगाना पड़ा पोंछा, मां हुईं खुश-VIDEO
नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय कोरोनोवायरस के प्रसार से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा लगाए गए 21-दिवसीय लॉकडाउन के समय में अपने घर की साफ-सफाई जैसे कामों में भी अपना ध्यान लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सभी को घर के अंदर रहने के लिए आग्रह किया है क्योंकि देश उस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए तैयार है जिसने पूरी दुनिया को भयभीत कर दिया है।
ऐसे में बुमराह ने हाल ही में अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें वे फर्श पर पोंछा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका ये वीडियो इस कारण काफी मजेदार है क्योंकि बुमराह को एक नहीं बल्कि दो बार पोंछा लगाने पड़ा।

बुमराह को घर की सफाई को बनाया नई ट्रेनिंग ड्रिल-
वीडियो में आप बुमराह का घर देख सकते हैं जहां पर वे स्लीपर पहने हुए बड़ी तल्लीनता के साथ फर्श साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं कि मेरी मोडिफॉयड मोबिलिटी ड्रील घर को साफ रखती है और मेरी मां को बहुत खुश रखती है।
नए तरीके से वार्नर ने किया डॉक्टरों-नर्सों को सपोर्ट, फिर कोहली-स्मिथ को किया चैलेंज
बता दें यहा बुमराह का मतलब अपनी नई एक्सरसाइज से है जिसको वो पोंछा लगाना कह रहे हैं। आम तौर पर क्रिकेटर्स जिम और बड़े मैदान में विभिन्न तरह की ड्रिल (एक्सरसाइज प्रोग्राम) इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस समय घर पर मौजूद बुमराह ने पोंछा लगाने को ही अपनी नई ड्रिल का हिस्सा बना लिया है।

चप्पल उतारकर फिर लगाया दूसरी बार पोंछा-
हालांकि बेहद मजेदार बात यह है कि बुमराह को अपने फर्श पर दो बार पोंछा लगाना पड़ा क्योंकि पहला पोछा उन्होंने चप्पल पहनकर लगाया था। इस बात का जिक्र वीडियो कैप्शन में करते हुए बुमराह लिखते हैं-
प्लीज- हां, मुझे दूसरा राउंड भी करना पड़ा जो मैंने चप्पल उतारकर किया।
वीडियो यहां देखिए-
बता दें कि बुमराह इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियस की ओर से खेल रहे होते अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार होता लेकिन 15 अप्रैल तक के लिए आईपीएल स्थगित कर दिया गया है और अब इसके निश्चित तौर पर आगे बढ़ने की भी पूरी संभावना है।
हालांकि ताजा जानकारी बता रही है है बीसीसीआई ने अभी आईपीएल को कैंसिल करने का मूड नहीं बनाया है और वह अगस्त-सितंबर में इसको करने के लिए नई विंडो खोलने का प्लान बना रहा है जिसका मतलब होगा कि बीसीसीआई एशिया कप समेत बाकी इंटरनेशनल सीरीज को आईपीएल के ऊपर तरजीह नहीं देगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
