ब्रैड हॉग ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट टीम, 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते जहां असल दुनिया पूरी तरह से ठप्प पड़ गई है वहीं वर्चुअल दुनिया में काफी तेजी आ गई है। लॉकडाउन के चलते जो लोग अपने घर से नहीं निकल पा रहे और कोरोना वायरस से लड़ने के लिये सोशल डिस्टैंसिंग को फॉलो कर रहे हैं, वहीं लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट के अन्य माध्यमों के जरिये सोशल कनेक्ट हो रहे हैं। इस लिस्ट में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों समेत दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और नये-नये तरीकों से अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ जुड़े रहने का काम कर रही हैं।
और पढ़ें: 'विराट कोहली के चयन ने खत्म किया मेरा करियर', पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर का दावा
इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग भी शामिल हैं जो कि शुक्रवार को अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर उनके सवालों का जवाब देने में जुटे थे। इस बीच उन्होंने अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का भी चुनाव किया।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने बताया क्यों पाकिस्तान क्रिकेट में है इतना भ्रष्टाचार, PCB को बताया जिम्मेदार

महानतम खिलाड़ियों में 2 भारतीय भी शामिल
दरअसल इस सेशन के दौरान एक ट्विटर यूजर ने ब्रैड हॉग से सवाल किया कि अगर आप ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनते हैं तो आपकी लिस्ट में कौन से खिलाड़ियों का नाम शामिल होगा। आप चाहें तो इसमें पूर्व खिलाड़ियों के नाम भी शामिल कर सकते हैं।
इसके जवाब में ब्रैड हॉग ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम चुनी जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। ब्रैड हॉग ने अपनी इस टीम वेस्टइंडीज के 4, पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारत के 2-2 एवं ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी को शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ शेन वॉर्न को मिली जगह
ब्रैड हॉग की इस टेस्ट टीम पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद और भारत के सुनील गावस्कर को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर विवियन रिचर्डस को तीसरे नंबर पर रखा है। ब्रायन लारा को चौथे नंबर पर जबकि सचिन तेंदुलकर को पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये रखा है। ब्रैड हॉग ने डेविड गॉवर, जेक रसेल और इमरान खान को निचले मध्यक्रम में रखा है जबकि जोहान गार्नर, मैलकम मार्शल और शेन वॉर्न को गेंदबाजी का जिम्मा दिया है।

कुछ ऐसी है ब्रैड हॉग की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन
ब्रैड हॉग ने ट्विटर पर यह लिस्ट जारी करते हुए अपने फेवरेट खिलाड़ियों का भी जिक्र किया। ब्रैड हॉग ने कहा कि अगर वो वक्त में पीछे जा पात तो ग्रैनेज और हेन्स भी उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल होते।
ब्रैड हॉग की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन: जावेद मियांदाद, सुनील गावस्कर, विव रिचर्ड्स, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, डेविड गॉवर, जेक रसेल, इमरान खान, जोहान गार्नर, मालकॉम मार्शेल और शेन वॉर्न।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
