14 अप्रैल के बाद निश्चिंत होकर बैठना मुश्किल, सचिन तेंदुलकर ने बताया पीएम से क्या हुई बात
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में कोहराम मचा हुआ है और इसी से बचाने के लिये भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है। अब इसी मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत खेल जगत के 40 दिग्गजों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के तहत बात की। मीटिंग के बाद सचिन तेंदुलकर ने बताया कि देश भर में भले ही 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा है लेकिन इसके बाद का समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम होगा।
सचिन तेंदुलकर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसी बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात की थी। पीएम मोदी ने इन खिलाड़ियों के साथ लगभग 1 घंटे बात की।
और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने बताया न्यूजीलैंड में क्यों हारी भारतीय टीम
तेंदुलकर ने कहा,'उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) ने मेरी इस धारणा को पुख्ता किया कि हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर बैठ नहीं सकते। उसके बाद का समय काफी अहम होगा।'
उल्लेखनीय है कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2000 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और 50 से ज्यादा जानें जा चुकी है। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि अब वह किसी से हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं।
और पढ़ें: जानें कैसे विराट कोहली का नाम पड़ा 'चीकू', धोनी की वजह से हुआ मशहूर
उन्होंने कहा, 'मैंने यह भी कहा कि मैं जहां तक संभव हो, इसी तरीके से अभिवादन करता रहूंगा। महामारी से उबरने के बाद भी।'
सचिन तेंदुलकर ने बताया कि पीएम मोदी ने इस समय बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की हिदायत दी है।
और पढ़ें: IPL 2020: माइकल वॉन ने बताया कोरोना वायरस से देरी के बावजूद कैसे कराया जाये टूर्नामेंट
उन्होंने कहा, 'यह समय बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिये। उनके अनुभव और उनकी कहानियां सुननी चाहिये। हमने यह भी बात की कि इस समय शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। हमें एक टीम भावना के साथ टीम के रूप में काम करते हुए देश को इस महामारी से निकालना है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
