शिखर धवन ने बताया कैसे बनें टीम के 'गब्बर', जानें क्यों नहीं रखते सिर पर बाल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का कहर कुछ इस तरह से फैला हुआ है कि तमाम देश इन दिनों लॉकडाउन में है। दुनिया भर में करीब 17 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं तो करीब एक लाख लोग इसकी वजह से मौत का शिकार बन चुके हैं। ऐसे में जितनी भी मशहूर हस्तियां हैं फिर वो चाहे फिल्म जगत से हों या फिर खेल जगत से लोगों को संयम रखने और लॉकडाउन में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही यह मशहूर हस्तियां अपने फैन्स के मनोरंजन का खास ख्याल भी रख रहे हैं।
इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी शामिल है जो कि आये दिन सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया पोस्ट और वीडियोज के जरिये फैन्स का दिल जीत रहे हैं।
और पढ़ें: यह हैं 3 कैरिबियाई खिलाड़ी जिनके दम पर फिर ऊंचाई हासिल करेगा वेस्टइंडीज क्रिकेट
इस बीच गुरुवार को शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #AskMeAnything सेशन रखा जिसमें उन्होंने फैन्स के कई मजेदार सवालों का जवाब दिया। इस सेशन में पूछे गये सबसे ज्यादा सवालों में से एक रहा कि शिखर धवन का नाम 'गब्बर' क्यों और कैसे पड़ा।
और पढ़ें: 'IPL खेलने के लिये नहीं फैन्स का दिल जीतने के लिये नहीं की स्लेजिंग', पैट कमिंस का क्लार्क को जवाब

शिखर धवन ने बताया कैसे बनें 'गब्बर'
इस सेशन के दौरान फैन्स ने कई सारे सवाल किये लेकिन एक सवाल जो सबसे ज्यादा पूछा गया वो था कि शिखर धवन का नाम गब्बर क्यों और कैसे पड़ा। इस सवाल का जवाब देते हुए शिखर धवन ने बताया कि उनका यह नाम दिल्ली की रणजी टीम के लिये मैच खेलने के दौरान पड़ा।
उन्होंने कहा,' जब मैं दिल्ली के लिये रणजी मैच खेला करता था तो मेरी आदत थी कि मैं सिली प्वाइंट पर खड़ा होकर शोले फिल्म के डॉयलाग बोलता था। ज्यादातर मुझे गब्बर के डॉयलॉग बोलना पसंद था। मेरी इस आदत को देखते हुए हमारी रणजी टीम के कोच विजय दहिया सर ने मेरा निक नेम गब्बर रख दिया था।'

शिखर धवन ने बताया क्यों नहीं रखते सिर पर बाल
इस दौरान धवन ने और भी मजेदार सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा कि आप इतनी अच्छी बल्लेबाजी कैसे कर लेते हैं, जिस पर धवन का जवाब था- बैट से। इसी सेशन के दौरान फैन्स ने शिखर धवन से एक और सवाल पूछा जिसका जवाब गब्बर ने अपने तूफानी अंदाज में ही दिया। फैन्स ने पूछा आखिर शिखर धवन अपने सिर पर बाल क्यों नहीं रखते हैं।
इसका जवाब देते हुए धवन ने कहा,' सिर पर बाल न रखने का कारण है कि मैं बिना बालों के ही क्यूट लगता हूं और साथ ही शैम्पू का खर्च भी बच जाता है।'

इन 4 खिलाड़ियों को शिखर मानते हैं अपना हीरो
इसी सेशन के दौरान एक फैन ने शिखर धवन से पूछा की उनके करियर में उन खिलाड़ियों का नाम बताये जिनके वो बचपन से ही फैन रहे हैं। इसके जवाब में धवन ने उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताया जिन्हें वो बचपन से ही अपना हीरो मानते हुए आ रहे थे।
उन्होंने कहा, 'बचपन से ही उन्हें सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) और एंडी फ़्लॉवर (जिम्बाब्वे) की बल्लेबाजी देखना काफी पसंद रहा है। इन चारों ही खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर दुनिया भर में अपने कई फैन्स बनाए हुए हैं।'

शिखर धवन ने बताया करियर में कौन सी है बेस्ट पारी
एक फैन ने शिखर धवन से यह सवाल भी पूछा कि करियर में अब तक खेली गई सभी पारियों में कौन सी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
इसके जवाब में शिखर धवन ने कहा कि जब अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रनों की पारी थी जो मोहाली के मैदान पर खेली गयी थी। शिखर की इस पारी के बाद तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में मौका दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
