वर्ल्ड कप 2019 में एमएस धोनी की मौजूदगी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों लगातार महत्वपूर्ण दौरे कर रही है, अभी हाल ही में टीम ने करीब 80 दिनों का लंबा इंग्लैंड दौरा किया जो कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण था। वहीं अभी भारतीय टीम एशिया के लिए पूरी तरह से तैयार है इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करना है। दरअसल इन सारे दौरों के पीछे भाीरतीय टीम के दिमाग में 2019 का वर्ल्ड कप मैच भी होगा, जिसकी तैयारी के लिहाज से भारत कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड में पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन ऋषभ पंत के जोरदार शतक ने भारत मे एक नई बहस को जन्म दे दिया है, वहीं आगामी वर्ल्ड कप के लिए पंत को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना हा कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी ही टीम इंडिया के लिए सही विकेटकीपर बल्लेबाज का विकल्प हैं।
ये भी पढ़ें- ग्लेन मैक्ग्रा की सलाह- जेम्स एंडरसन को अब इस भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए
सहवाग ने कुछ इस तरह किया समर्थनः दरअसल न्यूज चैनल इंडिया टीवी के साथ बात करते हुए उन्होंने पंत के प्रदर्शन की तारीफ तो की लेकिन साथ ही यह भी तर्क दिया कि 2019 वर्ल्ड कप तक के वक्त में ऋषभ पंत धोनी का विकल्प नहीं बन सकते हैं। सहवाग ने बताया कि मेरी राय में वर्ल्ड कप तक धोनी को ही टीम में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पंत को अभी से वनडे टीम में खिलाना शुरू कर भी देंगे तो भी वह वर्ल्ड कप तक महज 15-16 मुकाबले ही खेल सकेंगे जो धोनी के 300 वनडे मुकाबलों के अनुभव के सामने कहीं भी नहीं है। वहीं सहवाग ने कहा कि पंत शानदार बल्लेबाज हैं और उन्हें अभी टीम में और मौके मिलने चाहिए। बता दें कि वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम ने 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए कमर कस ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
