'IPL खेलने के लिये नहीं फैन्स का दिल जीतने के लिये नहीं की स्लेजिंग', पैट कमिंस का क्लार्क को जवाब
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के तेजी से फैलने के चलते इस समय खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार कर रहे फैन्स और खिलाड़ियों को अभी भी उम्मीद है कि लगभग 20 दिन देर होने के बाद भी इस टूर्नामेंट का आयोजन होकर रहेगा। आईपीएल 2020 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस ने भी इस बात को लेकर उम्मीद जताई है कि आईपीएल का आयोजन जरूर होगा। इस बारे में बात करते हुए पैट कमिंस ने यह भी कहा कि अगर कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन बंद दरवाजों के पीछे कराया जाता है तो वह इसके लिये भी तैयार हैं, क्योंकि उनके लिये दर्शकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है।
और पढ़ें: फोन करने के लिये पेड़ों पर चढ़ रहा है यह ICC अंपायर, बताया क्या है मजबूरी
इस बारे में बात करते हुए पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के उस बयान पर भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि 2018-19 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थो कुछ खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल करार के चलते कप्तान विराट कोहली की स्लेजिंग नहीं की थी।
और पढ़ें: भारत-पाक सीरीज की मांग पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने शोएब अख्तर को फटकारा, जानें क्या बोले

माइकल क्लार्क के बयान पर जानें क्या बोले कमिंस
पैट कमिंस ने माइकल क्लार्क के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हो सकता है कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिये स्लेजिंग न करने का यह एंगल भी रहा हो।
उन्होंने कहा,' हो सकता है माइकल क्लार्क का बताया कारण भी रहा हो, लेकिन मुझे लगता है कि इसका सबसे बड़ा कारण वह घटना थी जो 6 महीने पहले मीडिया की सुर्खियों में थी। इसके बाद हमारा एक ही लक्ष्य था कि कैसे लोगों के बीच अपने खोये हुए सम्मान को वापस लाया जाये। फिर चाहे उसके लिये हमें भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज में अपने आक्रामक रवैये को नरम ही क्यों न करना पड़े।'

जीत-हार से बड़ा कुछ भी कारक नहीं
पैट कमिंस ने कहा कि मुझे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी के लिये उसके देश के लिये जीत-हार से बड़ा कारक कुछ भी नहीं हो सकता लेकिन हो सकता है कि कुछ खिलाड़ियों के संबंध में माइकल क्लार्क का बयान सच हो।
उन्होंने कहा,'मैं कहूंगा कि क्रिकेट के मैदान पर स्लेजिंग न करने का बड़ा कारण हो सकता है आपका दोस्तों को जीतने या हारने की चाहत, लेकिन आप कभी नहीं जानते, कि कुछ खिलाड़ियों के लिए IPL करार भी एक कारक हो सकता है।'
उल्लेखनीय है कि पैट कमिंस को इस बार नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।

बिना दर्शकों के आईपीएल खेलने को तैयार हैं पैट कमिंस
गौरतलब है कि आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। देश में जिस तरह कोरोनावायरस का असर पड़ रहा है उसे देखकर आईपीएल होने की संभावना मुमकिन नहीं लग रही है।
इस बीच पैट कमिंस ने कहा कि वह दर्शकों के बिना भी इस टी20 टूर्नामेंट में खेलने के इच्छुक हैं क्योंकि इससे कोविड-19 महामारी से परेशान दुनिया भर के लोगों में परिस्थितियां सामान्य होने की भावना पैदा होंगी।

कमिंस ने बताया आईपीएल और अन्य लीगों में क्या है अंतर
पैट कमिंस ने इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग और अन्य लीगों में अंतर की बात करते हुए कहा कि भारतीय दर्शक ही वो सबसे बड़ा फैक्टर हैं जो किसी भी लीग में बड़ा अंतर पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा, 'प्रत्येक गेंद पर चाहे छक्का पड़े या विकेट मिले, भारत में जो शोर उठता है, जो माहौल बनता है उसी को देखकर हमें यहां खेलना ज्यादा मजेदार लगता है। अगर आईपीएल को बंद दरवाजों में कराया जाता है तो हमें इसकी कुछ कमी खलेगी, लेकिन अगर दर्शकों के बिना भी इसका आयोजन किया जाता है तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
