जोहांसबर्ग। फीफा फाइनल में पहुंचेंगे मंडेला? ये सवाल हर किसी के दिल में कौध रहा है। लेकिन अभी भी मंडेला के जाने पर संशय है। फीफा विश्व कप-2010 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की मौजूदगी को लेकर संशय बना हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेल्सन मंडेला फाउंडेशन के सूचना संचार प्रबंधक सेलो हतांग ने बताया, "मंडेला और उनके परिजन इस बात का फैसला करेंगे कि फाइनल मैच में वह उपस्थित होंगे या नहीं।"
संशय बरकरार
गौरतलब है कि मंडेला विश्व कप के उद्धाटन समारोह में भी उपस्थित होने वाले थे परंतु 13 साल की प्रपौत्री की सड़क हादसे में मौत के बाद उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया था।