डरबन। फीफा विश्वकप की खिताबी भिड़न्त में बस अब थोड़ा ही वक्त बाकी है। इसके फाइनल को लेकर जहां दर्शकों में रोमांच और उत्साह का प्रवाह दो गुने प्रभाव से बढ़ रहा है वहीं पहली बार फाइनल में पहुंची स्पेन टीम के कोच डेल बोस्क ने कहा है कि स्पेन खिताबी ताज के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा देगा।
उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है , इसलिए फाइनल में वो ही टीम होगी जो सेमीफाइनल में थीं। बार्सिलोना के कप्तान कालरेस पुयोल के शानदार हैडर से किये गये गोल की बदौलत कल स्पेन ने जर्मनी को 1-0 से हराकर विश्व कप इतिहास में पहली बार फ़ाइनल में जगह बनायी थी।
पढ़े : जर्मनी को रौंदकर स्पेन पहली बार फाइनल में
स्पेनी कोच ने कहा, 'अब हमारा अगला निशाना विश्व कप जीतना है और इससे कम हमें कुछ नहीं चाहिए लेकिन अभी भी हमें फ़ाइनल मुकाबला खेलना है, हम सेमीफाइनल जीते हैं इससे हम उत्साहित जरूर हैं लेकिन हम ओवर कांफिडेंस नहीं हैं। हमार पूरा ध्यान फाइनल की ओर है, हमारी पूरी कोशिश विश्व विजेता बनने की है।