Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संन्यास नहीं टीम में वापसी की राह तलाश रहे पार्थिव पटेल, मानी सौरव गांगुली की सलाह

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने जब से मैदान से दूरी बनाई है तब से टीम मैनेजमेंट, भारतीय कप्तान और चयनकर्ताओं का काम थोड़ा सा बढ़ गया है। भारतीय टीम में एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज के लिये खिलाड़ियों की दावेदारी बढ़ती जा रही है। इस रेस में सिर्फ युवा खिलाड़ी ही नहीं बल्कि धोनी के साथ भारतीय टीम के लिये डेब्यू करने वाले 2 सीनियर खिलाड़ी भी शामिल है। भारतीय टीम में फिलहाल इस पोजिशन के लिये ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत और केएल राहुल के साथ धोनी से भी सीनियर दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल टीम में वापसी का मौका तलाश रहे हैं।

और पढ़ें: शेन वॉटसन ने बताया अपने करियर के सबसे शानदार कोच और कप्तान का नाम

विश्व कप 2019 के बाद से एमएस धोनी की ही तरह दिनेश कार्तिक भी टीम से लगातार बाहर चल रहे है, जबकि पार्थिव पटेल पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे। हालांकि इस दौरे पर उन्हें एक भी मैच खेल पाने का मौका नहीं मिला था। वह भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में आखिरी बार साउथ अफ्रीकी दौरे पर साल 2018 में नजर आये थे। हालांकि दोनों खिलाड़ियों का अब भी टीम में वापसी की आस है।

और पढ़ें: धोनी की वापसी के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, हरभजन ने कहा- देश के लिये नहीं खेलना चाहते

संन्यास नहीं टीम में वापसी की आस

संन्यास नहीं टीम में वापसी की आस

पार्थिव पटेल ने एक यूट्यूब शो 'काउ कॉर्नर क्रॉनिकल्स' में शामिल होते हुए साफ किया कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं, बल्कि उन्हें उम्मीद है कि वह एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी कर सकते है, जिसकी भूख उनमें अभी भी बाकी है।

उन्होंने कहा,' मुझमें अभी भी क्रिकेट खेलने की चाह बाकी है। मैं फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहा। मुझे लगता है कि मैं भारीतय टीम में वापसी कर सकता है।'

सौरव गांगुली की सलाह पर कर रहा काम

सौरव गांगुली की सलाह पर कर रहा काम

पार्थिव पटेल ने बताया कि भारतीय टीम में वापसी के लिये वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सलाब पर काम कर रहे हैं। इस शो में पार्थिव ने बताया कि कैसे दादा ने उन्हें सलाह दी कि अगर वह टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें वह करना होगा जिससे लोग उन्हे नोटिस करें।

उन्होंने कहा, 'मैं घरेलू क्रिकेट में खूब रन कर रहा था। इस दौरान एक बार मुझे एयरपोर्ट पर गांगुली मिल गए। उन्होंने मुझसे पूछा कि मेरा सीजन कैसा रहा, तो मैंने कहा कि मैंने इस बार 700+ रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि ये तो हर साल करता है कुछ ऐसा कर कि तू ज्यादा नोटिस हो। या तो सीजन में 1000 रन कर और टीम को ट्रोफी दिलवा। इससे लोग तुझे नोटिस करेंगे।'

अभी भी बाकी है रनों की भूख

अभी भी बाकी है रनों की भूख

आपको बता दें कि पार्थिव पटेल ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल 153 दिन थी। वह उस समय सबसे युवा विकेटकीपर थे। उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट और 38 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

उन्होंने कहा, 'यह मैदान पर रहने और इस माहौल में रहने का जुनून है। यह अपने आप में बड़ी प्ररेणा है। मैं चाहे आईपीएल खेल रहा हूं या टेस्ट क्रिकेट या रणजी ट्रॉफी या क्लब का मैच। मैं मैदान पर रहना पसंद करता हूं। मेरे अंदर भूख अभी भी बाकी है।'

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 15:03 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+