For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

नेमार पर महिला ने लगाया रेप का आरोप तो उन्होंने सार्वजनिक किए 'पर्सनल चैट' और फोटो

नई दिल्ली। स्पेन के स्टार फुटबॉलर जोस एंटोनियो रेयेस की दुखद मौत की खबर के बाद फुटबॉल जगत से एक और अप्रत्याशित खबर सामने आ रही है। मशहूर ब्राजीलियन स्ट्राइकर नेमार जूनियर पर पैरिस में महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। इसका खुलासा ब्राजील के मीडिया ने किया है। नेमार फिलहाल ब्राजील में ही हैं और कोपा अमेरिका की तैयारी कर रहे हैं।

नेमार पर हिंसक होकर रेप करने का आरोप-

नेमार पर हिंसक होकर रेप करने का आरोप-

दरअसल नेमार के खिलाफ साओ पाउलो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। पीढ़ित महिला भी ब्राजील की ही बताई जा रही है। उसका नेमार से परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान ही नेमार ने मई में उस महिला को पैरिस आकर मिलने को कहा। नेमार पर आरोप है कि वे नशे की हालत में होटल पहुंचे और दोनों के बीच बातचीत हुई। लेकिन उसके बाद वह आक्रामक हो गए और बिना उसकी सहमति यौन संबंध बनाने के लिए हिंसक भी हुए।

नेमार ने कहा, 'बंद कमरे की बात बाहर खोल दी'

नेमार ने कहा, 'बंद कमरे की बात बाहर खोल दी'

हालांकि, नेमार के पिता और मैनेजर ने इस आरोप को झूठा करार बताते हुए इसको महज ब्लैकमेल करने का हथकंडा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को जानते हैं और वह इस तरह का अपराध नहीं कर सकता। दूसरी ओर उन्होंने यह भी बताया कि नेमार और महिला एक बार डेट पर गए थे, लेकिन उसके बाद यह स्टार फुटबॉलर महिला से मिलना नहीं चाहता था। जवाब में नेमार ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में सफाई देते हुए कहा, ‘उस दिन जो हुआ वो एक मर्द और औरत के बीच चार दिवारी के भीतर होने वाला रिश्ता था, जो हर कपल के बीच होता है। आगे भी कुछ नहीं हुआ। हमने बस मेसेज शेयर किए।'

नेमार ने सार्वजनिक किए अपने अंतरंग मैसेज-

इतना ही नहीं, नेमार ने उक्त महिला के साथ हुई बातचीत के WhatsApps मैसेजों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मैं इस महिला के साथ हुई अपनी पूरी बातचीत को यहां पर शेयर कर रहा हूं, हमारे सभी गोपनीय पलों को भी।' साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझ पर रेप का आरोप लगा है। यह एक बहुत बड़ा और बेहद गंभीर शब्द है, लेकिन अभी यहीं हो रहा है। मैं यह सुनकर चौंक गया, यह सुनना बहुत बुरा है क्योंकि जो मेरे चरित्र को जानते हैं उन्हें पता होगा कि मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता।' साथ ही नेमार ने उम्मीद जताई कि जांचकर्ता वे सभी मैसेज देखेंगे जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए। अंत में नेमार ने कहा कि यह एक जाल है जिसमें मैं फंस गया।

स्पेन के फुटबॉल स्टार जोस एंटोनियो रेयेस की सड़क दुर्घटना में मौत

Story first published: Sunday, June 2, 2019, 19:14 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+