सिडनी । अभी तक चारों ओर पॉल बाबा की भविष्यवाणी की चर्चा थी लेकिन अब बातें हैरी बाबा की होने लग रहीं है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में 'हैरी' नाम के एक मगरमच्छ ने भी फीफा विश्व कप-2010 का विजेता स्पेन को बताया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह मगरमच्छ डार्विन के एक पार्क में है।
दरअसल, हैरी के सामने स्पेन और हॉलैंड के झंडे में लिपटे चिकन रखे गए थे। वह कुछ ही देर में स्पेन के ध्वज से लिपटे चिकेन को खा गया। इससे माना गया कि रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला स्पेन ही जीतेगा।
इस मगरमच्छ के मालिक मिक बर्न्स ने कहा कि पॉल को देखने के बाद उन्हें हैरी से भविष्यवाणी कराने का विचार आया। उन्होंने कहा कि मुकाबला नजदीकी रहेगा लेकिन जीत स्पेन की होगी। पॉल ने भी स्पेन के जीतने की भविष्वाणी की थी।