नहीं रहे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी जुनैद अफरीदी, जमरूद अटैक में हुई हत्या
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत में धीरे-धीरे खिलाड़ी मैदान पर वापसी कर रहे हैं, फिर वो चाहे क्रिकेट का मैदान है या फिर फुटबॉल का। इस बीच पाकिस्तान में ऐसे ही फुटबॉल के मैदान पर वापसी कर रहे खिलाड़ियों पर हमला हुआ जिसमें टीम के स्टार खिलाड़ी जुनैद अफरीदी की मौत हो गई है। पाकिस्तान के जमरूद इलाके में हुए इस हमले में दो पक्षों के बीच अचानक हुई लड़ाई के दौरान कई खिलाड़ी घायल हो गये तो वहीं पर इस स्टार खिलाड़ी की मौत हो गई।
और पढ़ें: CPL 2020: पोलार्ड-सिमंस के दम पर नाइटराइडर्स ने जीता चौथा खिताब, हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड
जुनैद अफरीदी पाकिस्तान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी हैं, जो कि जमरूट में एक फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे थे। यहां पर अचानक लड़ाई छिड़ने के बाद इस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
और पढ़ें: बुरी खबर: अभ्यास करने पहुंचे 2 क्रिकेटर्स पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत

जमीनी विवाद के चलते हुई लड़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो समूह के बीच भूमि विवाद के कारण क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें जुनैद को गोली लग गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गंभीर चोंटें भी आई।

मौत को लेकर पिता से अलग है दोस्तों की कहानी
जुनैद की मौत को लेकर जहां उनके फैन्स काफी दुखी हैं तो वहीं उनके पिता ने बताया कि जुनैद एक फुटबॉल मैच से वापस लौट रहे थे तभी उन पर हमला हो गया। इस हमले में उनके भाई को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
वहीं जुनैद के दोस्तों ने दूसरी कहानी बताई है, उनके अनुसार जुनैद के भाई का वहां के लोगों से झगड़ा हो गया जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि उन लोगों पर हमला हो गया, जिसमें जुनैद की मौत हो गई।

देश के लिये फुटबॉल खेल चुके हैं जुनैद
गौरतलब है कि जुनैद ने अपने प्रोफेशनल करियर के दौरान राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था और पाकिस्तान के लिये यूएई में अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का हिस्सा भी बनें थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
