Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: भारत को जबरदस्त झटका, दूसरे टेस्ट से ईशांत शर्मा का बाहर होना तय

नई दिल्ली: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को बराबर करने की भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टखने की चोट के कारण टीम के सबसे शानदार फार्म में चल गेंदबाज ईशांत शर्मा को मैच से लगभग बाहर कर दिया गया है।

बता दें कि ईशांत को छोड़कर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने वेलिंगटन में कीवी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में विकेटों के लिए संघर्ष किया।

भारत को झटका देने वाली खबर-

भारत को झटका देने वाली खबर-

यह वही टखने की चोट है जिसके चलते ईशांत को कीवी दौरे के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

यह केवल ईशांत शर्मा का प्रदर्शन था जो विराट कोहली एंड कंपनी के लिए एकमात्र सकारात्मक था। ईशांत ने वेलिंग्टन की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में भारत को गेंदबाजी का ही खास मौका नहीं मिला। ऐसे में क्राइस्टचर्च से पहले होने वाले मुकाबले से पहले यह भारत के लिए बहुत झटकेदार खबर आ रही है।

IND vs NZ: कोच रवि शास्त्री ने दूसरे टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ को बताया फिट

टखने में दर्द से असहज दिखे ईशांत-

टखने में दर्द से असहज दिखे ईशांत-

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराने का काम आसान बनाने के लिए इस अनुभवी पेसर की अनुपस्थिति जरूरी है।

ईशांत गुरुवार को भारत के अभ्यास सत्र का हिस्सा थे जहां उन्होंने नेट्स में लगभग 20 मिनट तक गेंदबाजी की। दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर नेट सत्र के दौरान, वह एक ही टखने में दर्द का अनुभव करते हुए देखे गए और प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं आए।

उमेश यादव को मिल सकता है मौका-

उमेश यादव को मिल सकता है मौका-

भारत के पास दूसरे टेस्ट के लिए उमेश यादव और नवदीप सैनी के रूप में दो रिजर्व पेसर हैं। गेंदबाजी संरचना में बदलाव से दोनों सीमरों के पास जगह बनाने का मौका है। उमेश को शुक्रवार को नेट सत्र के दौरान मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ बातचीत में भी देखा गया था। यह जानकारी क्रिकबज की रिपोर्ट से मिली है।

Story first published: Friday, February 28, 2020, 12:29 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+