'मौजूदा खिलाड़ी सिर्फ अपने लिये खेलते हैं', पाकिस्तानी कोच का बड़ा बयान
नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोइन खान ने मौजूदा खिलाड़ियों के बर्ताव को लेकर चौंका देने वाला बयान दिया है। मोइन खान का मानना है कि मौजूदा समय के क्रिकेटर ज्यादा स्वार्थी हैं, वह देश के लिये नहीं बल्कि सिर्फ अपने लिये खेलना पसंद करते हैं। दरअसल मोइन खान ने यह बात पाकिस्तान टीम के पूर्व कोच और कप्तान वसीम अकरम के एक चैट शो 'सवाल क्रिकेट का' में बात करने के दौरान कही।
और पढ़ें: 'अधर मे लटक गया है धोनी का करियर', संन्यास पर जानें क्या-क्या बोले शोएब अख्तर
इस दौरान मोइन खान ने वसीम अकरम से बात करते हुए मौजूदा समय के खिलाड़ियों और अपनी पीढ़ी के खिलाड़ियों के बीच अंतर समेत कई सारी बातें बताई। उल्लेखनीय है कि मोइन खान को पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है।
और पढ़ेंं: IPL इतिहास की सबसे कामयाब टीम क्यों है चेन्नई सुपर किंग्स, शेन वाटसन ने बताया कारण

हमारे स्तर पर भी नहीं हैं यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
बी स्पोर्ट पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये गये इस वीडियो में मोइन खान ने वसीम अकरम के साथ कई मामलों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने कहा अगली पीढ़ी का काम होता है पिछली पीढ़ी से बेहतर करना लेकिन यह खिलाड़ी तो हमारे स्तर तक भी नहीं खेल पाते। मैं चाहता हूं कि वर्तमान पीढ़ी कम से कम हमारे स्तर तक तो पहुंचे।
उन्होंने कहा,' आजकल के क्रिकेटर सिर्फ अपने लिए खेलते हों।'लोग हमारे पास आते हैं और कहते हैं कि हमारी पीढ़ी में कमाल के खिलाड़ी थे। हमने उच्च मानकों तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन आज के खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस की तुलना अन्य खिलाड़ियों से भी नहीं करते। संभव है वे सिर्फ अपने लिए ही खेलते हों।'

अकरम बोले-टीम में आया तो इमरान से ज्यादा विकेट लेने की थी चाहत
मोइन खान की इस बात पर वसीम अकरम ने कहा कि इसका एक कारण शायद यह भी हो सकता है कि आज एक ही प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी है लेकिन मैं इस बात से सहमत हूं कि मौजूदा दौर में खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब मैंने क्रिकेट में अपने आदर्श इमरान खान का रिकॉर्ड़ तोड़ा तो कितना आश्चर्य हुआ था।
अकरम ने कहा, 'जब मैं पाकिस्तान की टीम में आया तो मेरा उद्देश्य इमरान खान से ज्यादा विकेट लेना था। जब आप टीम में आते हैं तो आपकी मानसिकता आपके लक्ष्य अधिक कैच या अधिक स्टंप करना होना चाहिए। अपने आदर्श खिलाड़ियों से ज्यादा।'
प्रतिस्पर्धा से घबराते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी
पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच और पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि मौजूदा समय में प्लेयर्स में वो जज्बा ही नहीं जिससे वो अपने आदर्श खिलाड़ियोंं के साथ प्रतिस्पर्धा के बारे में सोच भी सकें।
मोइन खान ने कहा, 'मैं हमेशा अपने हीरोज को देखता था कि उन्होंने कितने कैच पकड़े और वे कैसे खेलते थे। कितनी कड़ी मेहनत उनकी उपलब्धियों के पीछे थी। मेरे रूममेट इंजमाम उल हक भी बिल्कुल इसी तरह के थे। वह हमेशा कहते थे कि उस खिलाड़ी ने इतने रन बनाए हैं, अब मुझे उससे ज्याद रन बनाने हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
