VIDEO: WWE की सबसे खतरनाक फाइट! कान में पेचकस डालकर किया घायल, खून की हुई उल्टियां
नई दिल्ली। मैदान पर जब कोई खिलाड़ी उतरता है तो उसका एक ही लक्ष्य होता है कि वो उस मुकाबले को जीते, खेल में खिलाड़ियों को चोट लगना भी आम बात है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि जीत के लिए आपका हाल कुछ ऐसा हो जाए जो किसी ने सोचा भी न हो लेकिन WWE के खेल में किसी खिलाड़ी का चोटिल होना आम बात है या यूं कहें कि चोट इस खेल का अहम हिस्सा है। वहीं WWE हैल इन ए सैल पीपीवी का आगाज बड़े ही खतरनाक अंदाज में हुआ। शो के पहले मैच में रैंडी ऑर्टन और जैफ हार्डी के बीच मैच देखने को मिला। इस फाइट में जैफ हार्डी को पेट में गंभीर चोट आई और उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिर्फ जैफ ही नहीं बल्कि रैंडी ऑर्टन को भी शरीर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें B'day Special: नाली में गिरने की वजह से बल्लेबाज की जगह गेंदबाज बन गए आर अश्विन
|
WWE ने दी जानकारीः
बता दें कि इस बाबत खुद WWE ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जैफ की हालत को लेकर जानकारी दी है। कंपनी द्वारा बताया गया है कि जैफ हार्डी ने हॉस्पिटल में खून की उल्टियां की और रात भर वो हॉस्पिटल में ही रहेंगे।जै फ हार्डी के खिलाफ हुए हैल इन ए सैल मैच के बाद रैंडी ऑर्टन ने इंस्टाग्राम पर चोट की फोटो शेयर की। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी कमर और जांघ पर काफी गहरे घाव हैं।
|
पेचकस से कान पर किया वारः
इस खतरनाक फाइट में देखा जा सकता है कि कैसे इस मैच में रैंडी ने पेचकस (स्क्रूड्राइवर) जैफ के छिदे हुए कान में डालकर उसे घुमा दिया। मैच के दौरान जैफ ने रैंडी को टेबल पर लिटाया और लैडर के सहारे हैल इन ए सैल की छत तक चले गए और उसे पकड़कर टेबल पर पड़े रैंडी के ऊपर कूदने की कोशिश करने लगे। रैंडी वहां से हट गए और जैफ धड़ाम से नीचे आकर गिरे। द वाइपर ने मौके का फायदा उठाकर जैफ को पिन कर दिया और मैच का अंत हुआ।
| |
हैरान करने वाला वाकया
गौरतलब हो कि इस तरह के मुकाबले में चोट लगना तो सामान्य बात है लेकिन जिस तरह से इन दोनों खिलाड़ियों को चोटे आईं है उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। वहीं देखना होगा कि आखिर कब वो इन गंभीर चोटों से उबर पाएंगे।
ये भी पढ़ें-EngineersDay: क्रिकेटर न बनते तो इंजीनियर होते ये भारतीय खिलाड़ी, पास है इंजीनियरिंग की डिग्री
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
