Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: जेवलिन थ्रो में नीरज चौपड़ा ने दिलाया भारत को 22वां गोल्ड

Commonwealth Games 2018 : Neeraj Chopra wins gold medal in javelin throw | वनइंडिया हिंदी

गोल्ड कोस्ट: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत को आज दिन का 5वां गोल्ड मिला है। जेवलिन थ्रो में नीरज चौपड़ा ने 86.47 मीटर थ्रो करके यह गोल्ड मेडल हासिल किया है। जेवलिन थ्रो में भारत के नीरज चौपड़ा लगातार लीड कर रहे थे। अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 86.47 मीटर थ्रो किया। यह इस सीजन में उनका बेस्ट थ्रो है। आज के दिन यह भारत का 5वां गोल्ड है। अब भारत के कुल 22 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

भारत के रेसलर सुमित मलिक ने 125 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रेसलर सुमित मलिक ने पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-4 से हराया था और गोल्ड के लिए उन्हें नाइजीरिया के सिनिवी बोल्टिक की चुनौती से मुकाबला करना था, लेकिन चोट के चलते सिनिवी मुकाबले में नहीं उतर सके और इस तरह से गोल्ड भारत के खाते में आ गया।

जबकि भारत की सायना नेहवाल बैडमिंटन महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं। सायना ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-14,21-17 से मात देकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। इसके पहले आज भारत के खाते में 2 गोल्ड आये जब मुक्केबाजी में गौरव सोलंकी ने और शूटिंग में संजीव राजपूत ने गोल्ड दिलाया।

मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया है। ये भारत का 20वां गोल्ड है। गौरव सोलंकी के सामने 52 किग्रा वर्ग में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रेडन इरविन की चुनौती थी। गौरव ने ब्रेंडन को 4-1 से हराया। वहीं मुक्केबाज अमित पंघाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के गलाल ने 3-1 से मुकाबला जीता। शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड जीत लिया है। इसके पहले मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने भारत को गोल्ड दिलाया।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स राइफल थ्री पोजीशन में जीता गोल्ड

Story first published: Saturday, April 14, 2018, 11:44 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+