For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

कोच जिदान ने बताया रियल मैड्रिड के चोटों से जूझने का कारण, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। लगातार चोटों से जूझ रहे स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड (Real madrid) के लिए ला लिगा चैपियंस लीग (La Liga Champions League) में बने रहना दिन ब दिन मुश्किल होता जा रहा है। इसको लेकर अब रियल मैड्रिक के कोच जिनेदिन जिदान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के पीछे क्लब के खराब टाइम मैनेजमेंट की जिम्मेदार ठहराया है। मैनेजमेंट से नाराज रियल मेड्रिड क्लब के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि टीम चोटों से काफी जूझ रही है और इसके पीछे मैनेजमेंट जिम्मेदार है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जिदान ने टीम के मेडिकल स्टाफ का बचाव किया और कहा कि इसके लिए टीम का व्यस्त कार्यक्रम जिम्मेदार है।

और पढ़ें: मेसी छठी बार बने फीफा 'फुटबॉलर ऑफ द ईयर', रोनाल्डो को छोड़ा पीछे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जिदान ने मेडिकल स्टाफ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'तैयारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी फिजिकल ट्रेनर टीम की भलाई के बारे में बारे में सोचते हैं। मुझे उन लोगों पर विश्वास है जिनके साथ मैं काम करता हूं। लेकिन सब की अपनी-अपनी राय है और ऐसा कहा जा रहा है कि हमारी टीम की तैयारी खराब है।'

कोच ने कहा, 'हमने प्री-सीजन में शानदार काम किया और कई अन्य कारणों से चोटें सामने आई और इसे स्वीकार करना चाहिए।'

और पढ़ें: वार्टफर्ड को हराकर मैनचेस्टर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली छठी टीम बनीं

जिदान ने चोटिल हो रहे खिलाड़ियों की स्थिति को लेकर कहा कि मेड्रिड एकमात्र टीम नहीं है जो चोटों से जूझ रही है। इसके पीछे टीम का बिजी शेड्यूल जिम्मेदार है जिस कारण खिलाड़ियों को ठीक से आराम नहीं मिल पा रहा है और वो चोटिल हो रहे हैं।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 21:43 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+