For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

वार्टफर्ड को हराकर मैनचेस्टर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली छठी टीम बनीं

नई दिल्ली। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के छठे दौर के मैच में शनिवार रात मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने वॉटफर्ड को 8-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी इंग्लिश प्रीयिमर लीग (ईपीएल) के इतिहास में आठ या उससे अधिक गोलों के अंतर से जीत दर्ज करने वाली छठी टीम बन गई है। सिटी की इस जीत में बर्नाडो सिल्वा ने अहम भूमिका निभाते हुए शानदार हैट्रिक लगाई।

बीबीसी के अनुसार, सिटी छठी टीम है, जिसने ईपीएल में आठ या उससे अधिक गोलों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस प्रतियोगिता में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड मैनचेस्टर युनाइटेड के नाम है। युनाइटेड ने 1995 में ईपीएल के एक मैच में इप्सविच टाउन को 9-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी। युनाइटेड के अलावा, टॉटेनहम हॉटस्पर ने भी ईपीएल के एक मैच में नौ गोल करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। हालांकि, 2009 में हुए उस मैच में लंदन स्थित क्लब ने विगन एथलेटिक को 9-1 से हराया था।

और पढ़ें: 8 बार के ओलंपिक विजेता उसैन बोल्ट ने बताया, रोनाल्डो और मेसी में कौन सबसे ज्यादा महान

ईपीएल में आठ गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की सूची में अन्य टीमें न्यूकासल युनाइटेड, चेल्सी और साउथम्प्टन हैं। चेल्सी ने दो बार आठ गोल के अंतर से जीत दर्ज की है। उसने 2010 में विगन और 2012 में एस्टन विला को करारी शिकस्त दी थी।

सिटी ने मैच की दमदार शुरुआत करते हुए पहले पांच गोल 18 मिनट के भीतर ही दाग दिए। इस जीत के बाद सिटी 13 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और पहले स्थान पर मौजूद लिवरपूल से केवल दो अंक पीछे है। हालांकि, लिवरपूल ने एक मैच कम खेला है।

पेप गॉर्डियोला के मुख्य कोच बनने के बाद से सिटी की यह सबसे बड़ी जीत है। पिछले सप्ताह लीग में नॉर्विच सिटी के खिलाफ मिली हार के बाद यह बड़ी जीत गॉर्डियोला की टीम का मनोबल बढाएगी। सिटी ने इस सप्ताह चैम्पियंस लीग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शाख्तार डोनेस्क को 3-0 के बड़े अंतर से हराया था।

वॉटफर्ड के खिलाफ मुकाबले की शरुआत से ही सिटी का दबदबा देखने को मिला। पहले मिनट में सिटी ने शानदार मूव बनाया और डाविड सिल्वा ने गोल करते हुए मेहमान टीम को बढ़त दिला दी।

और पढ़ें: बार्सिलोना की टीम में वापस लौटे लियोनेल मेसी, चैंपियंस लीग में करेंगे शिरकत

छह मिनट बाद सिटी को पेनाल्टी मिली और सर्जियो अगुएरो ने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। 12वें मिनट में सिटी को फ्री-किक मिली, इस बार गोल रियाद महारेज ने दागा।

इसके तीन मिनट बाद, सिटी को एक और मौका मिला। सिल्वा ने कोई गलती नहीं की और मैच का अपना पहला गोल किया। डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 18वें मिनट में मेजबान टीम के लिए गोल किया।

और पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ढूंढ रहे हैं मैकडॉनल्ड की इन लेडिज वर्कर्स को, जानें क्यों

दूसरा हाफ भी पूरी तरह से सिटी के नाम रहा। मेजबान टीम ने इस हाफ में भी दमदार शुरुआत और सिल्वा ने मुकाबले का अपना दूसरा गोल किया। इसके 12 मिनट बाद, सिल्वा अपनी हैट्रिक पूरी करने में भी कामयाब रहे। मैच समाप्त होने से पहले 85वें मिनट में केविन डे ब्रूने ने भी गोल किया।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 20:07 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+