भारत-पाक सीरीज की मांग पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने शोएब अख्तर को फटकारा, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिये हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल से भारत-पाकिस्तान के बीच एक तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज कराने का प्रस्ताव दिया, जिस पर पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने करारा जवाब दिया था जिसके बाद अब 1983 में विश्व कप विजेता टीम में उन्हीं के साथी पूर्व खिलाड़ी मदनलाल ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
और पढ़ें: संन्यास को लेकर शोएब मलिक-रमीज राजा ट्विटर पर भिड़े, छिड़ी जुबानी जंग
मदन लाल ने कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ने के लिए फंड जुटाने के शोएब अख्तर के प्रस्ताव को इंकार करते हुए कहा कि यह फैसला सरकार को लेना है, शोएब अख्तर को नहीं।
और पढ़ें: मैच फिक्सिंग पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा आरोप, कहा- शामिल होते हैं PCB अधिकारी

शोएब अख्तर के प्रस्ताव पर जानें क्या बोले मदनलाल
गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर शोएब अख्तर ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस के चलते दोनों देशों में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में आर्थिक मदद जुटाने के लिये दोनों देश बिना दर्शकों के तीन मैचों की वनडे या टी-20 सीरीज खेल सकते हैं जिससे लाखों रुपये का फंड इकट्ठा करेगी और दोनों देशों की मदद हो सकती है।
इस प्रस्ताव के जवाब में मदन लाल ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच सीरीज हो यह फैसला सरकार को लेना है अख्तर को नहीं। यह फैसला दोनों देशों की सरकार को लेना है। वही इस तरह के फैसले लेते हैं। इससे पहले भी, यह भारतीय सरकार पर निर्भर था वो भी तब जब बीसीसीआई तय करे कि उसे खेलना है या नहीं।'

भविष्य में भी काम नहीं आयेगा शोएब अख्तर का प्रस्ताव
अख्तर ने कहा है कि इस समय भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। यह सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही सामने आते हैं। मदन लाल ने शोएब अख्तर के प्रस्ताव पर बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सिर्फ अभी ही नहीं उनके अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज के इस प्रस्ताव पर भविष्य में भी कोई विचार किया जायेगा।
उन्होंने कहा, ‘अभी, हम लोग कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। यह कुछ महीनों में तो होने वाला नहीं है। एक बार कोरोना वायरस चला जाए इसके बाद सरकार फैसला लेगी कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है या नहीं। इस तरह का फैसला लेने के लिए बाकी कई चीजों पर ध्यान देना होता है।'

कपिल देव ने भी शोएब अख्तर के प्रस्ताव पर किया इंकार
इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि वह अपनी राय रखने के हकदार हैं, लेकिन भारत को पैसे की जरूरत नहीं है तो ऐसी कोई भी सीरीज नहीं होनी चाहिए। हां, एक बात और हमें हमारे क्रिकेटरों की जान जोखिम में क्यों डालें? इसलिए घर पर बैठें और आराम करें।
उन्होंने कहा, 'खैर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी राशि (51 करोड़ रुपये) मदद में दी है और अगर जरूरत पड़ती है तो वह और पैसे देने में सक्षम है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
