इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस प्रस्ताव पर भड़के विराट कोहली, कहा- कभी नहीं खेलूंगा मुकाबला !
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली इन दिनों टीम संग इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्थ है। हालांकि इस मुकाबले के साथ-साथ क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बात से खासा परेशान और दुखी लग रहे हैं। दरअसल अभी हाल ही में विराट ने कहा कि व्यावसायिक पहलू के कारण क्रिकेट की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है । वहीं उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित 100 गेंद के प्रारूप की भी निंदा की। खेल में हो रहे लगातार बदलाव पर विराट ने कहा कि ''मैं पहले ही बहुत ...। मैं यह नहीं कहूंगा कि परेशान हूं लेकिन कई बार इतना ज्यादा क्रिकेट लगातार खेलने से परेशान हो ही जाते हैं। मुझे लगता है कि व्यावसायिक पहलू का असर क्रिकेट की गुणवत्ता पर पड़ रहा है जिससे मैं दुखी हूं।
ये भी पढ़ें- VIDEO: शिमला की वादियों में कुछ इस अंदाज में साक्षी संग नजर आए एमएस धोनी

कहा- खेल की गुणवत्ता हो रही प्रभावित
बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड 100 गेंद का नया प्रारूप शुरू करने जा रहा है जिसकी सभी निंदा कर रहे हैं। कोहली ने कहा कि वह एक और प्रारूप का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग इससे जुड़े हैं, उनके लिए यह काफी रोमांचक है लेकिन मैं एक और प्रारूप नहीं खेल सकता।'' कोहली ने कहा, ‘‘मैं किसी भी नये प्रारूप के लिए प्रयोग का जरिया नहीं बनना चाहता। मैं विश्व एकादश का हिस्सा नहीं बनना चाहता जो 100 गेंद का प्रारूप लांच करेगा। ऐसे में भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के इस प्रारुप को सिरे से खारिज कर दिया है।

मुझे बेहद पसंद है काउंटी क्रिकेट
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आईपीएल खेलना पसंद है। मैं बिग बैश लीग भी देखता हूं क्योंकि आपके भीतर इससे प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ती है। मुझे लीग से गुरेज नहीं लेकिन प्रयोग गंवारा नहीं है।गौरतलब हो कि चोट के कारण वह सरे के लिए काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सके हालांकि उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहते है। उन्होंने कहा, काउंटी क्रिकेट मुझे बहुत पसंद है। इस बार नहीं खेल सका लेकिन भविष्य में जरूर खेलूंगा।

चौथे टेस्ट के लिए तैयार है विराट सेनाः
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां उसे शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा वहीं तीसरे मुकाबले में भारत को जीत का स्वाद चखने को मिला था। ऐसे में विराट का लक्ष्य होगा कि वो इस चौथे और अहम मुकाबले में भारत को जीत दिला कर इस सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा करें। ऐसे में यह मुकाबला इस सीरीज के लिहाज से बेहद अहम होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
