Asia Cup 2018, India vs Hong kong,match preview: धमाकेदार जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से हो चुका है वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले में अपना आगाज 18 सिंतबर से यानी की मंगलवार से हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ करेगी। बता दें कि इस बार एशिया कप के इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं भारतीय टीम को लगातार दो दिन मुकाबले खेलने हैं 18 को हॉन्गकॉन्ग के बाद अगले ही दिन भारतीय टीम उस मुकाबल में होगी जिसका इंतजार करोड़ों खेल प्रेमियों को है। दरअसल हम बात कर रहें हैं भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की। वहीं इस टूर्नामेंट में हॉन्गकॉन्ग को अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें-VIDEO: WWE की सबसे खतरनाक फाइट! कान में पेचकस डालकर किया घायल, खून की हुई उल्टियां

प्रैक्टिस मैच की तरह होगा रोहित सेना का यह मुकाबलाः
गौरतलब हो कि इस सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है वहीं कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा के हाथों में है। हालांकि बेहद मजबूत वनडे टीम होने के बावजूद भी रोहित की टीम हॉन्गकॉन्ग को हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उसे इसके अगले ही दिन फार्म में चल रही पाकिस्तान की टीम से भिड़ना है। हॉन्गकॉन्ग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम का चयन डालेगा बड़ा असरः
भारतीय क्रिकेट टीम में जो सबसे बड़ी मुश्किल है वो कि आखिर विराट कोहली की जगह पर कौन सा बल्लेबाज आएगा। वहीं आखिर टीम के प्लेइंग इलेवन पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। ऐसे में हिटमैन शर्मा की नजर होगी कि वो हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करें और मजबूत हौसले के साथ अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ भिड़े। वहीं भारतीय बल्लेबाजों को भी इस मैच से काफी फायदा मिलेगा।

ऐसे देख सकते हैं भारत का पहला मुकाबलाः
इस टूर्नामेंट में भारत के लिहाज से उसका पहला तो हॉन्गकॉन्ग के लिहाज से उसका दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार मंगलवार शाम पांच बजे शुरू होगा। गौरतलब हो कि सुपर फोर में टॉप टीम के तौर पर जाने के लिए भारत को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे, ऐसे में हिटमैन शर्मा इस मुकाबले में बड़ी जीत के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।
ये भी पढ़ें-B'day Special: नाली में गिरने की वजह से बल्लेबाज की जगह गेंदबाज बन गए आर अश्विन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
