CWG: साइना-श्रीकांत सेमीफानल में, श्रेयसी भी दूसरे गोल्ड के लिए लगाएंगी निशाना
गोल्ड कोस्ट: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज दो गोल्ड भारत के खाते में आये हैं। वहीं कई स्टार खिलाड़ी भी पदकों की रेस में बने हुए हैं और अपनी-अपनी स्पर्धा में मजबूती से मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं। बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की सायना नेहवाल ने कनाडा के राशेल को बड़ी आसानी से 21-8,21-13 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जबकि पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के खिलाड़ी जिन रे को 21-12,21-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
डबल ट्रैंप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की शूटर श्रेयसी सिंह ने महिला ट्रैंप इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टेबल टेनिस में शरथ कमल ने इंग्लैंड के लियाम पिटफ्फर्ड को 9-11, 13-11, 10-12, 11-9, 11-7,11-9 से हराकर मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
तीन मुक्केबाज पहले ही फाइनल में जगह बना चुके हैं। जबकि पुरुष वर्ग में 91 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में नमन तनवर का सामना ऑस्ट्रेलिया के जेसन से होगा।
गोल्डकोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में अनीश ने एक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड जीत लिया। शूटर अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड जीत लिया है।भारत की तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। तेजस्विनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 457.9 पॉइंट्स हासिल किए। भारत का यह 15वां गोल्ड मेडल है। वहीं महिलाओं की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत की अंजुम मोदगिल ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
ये भी पढ़ें: निशानेबाजी में भारत का जलवा, तेजस्विनी ने लगाया गोल्ड पर निशाना, अंजुम को सिल्वर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
