Asia Cup History: जब हरभजन सिंह ने छक्का जड़कर जिताया था मैच, शोएब अख्तर को दिया था करारा जवाब
नई दिल्ली। खेल के मैदान में जब दो टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं तो आपस में तकरार और एक दूसरे के प्रति प्यार दोनों ही देखने को मिलता है। हर खिलाड़ी और टीम की यही मंशा होती है कि वो किसी भी तरह से मुकाबले पर अपना कब्जा जमाए और जीत दर्ज करे। वहीं अगर मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहा हो तो ये रोमांच दोगुना हो जाता है और दर्शकों से लेकर खिलाड़ियों तक हर किसी का भाव कुछ अलग ही नजर आता है। वैसे तो ये टीमें कई बार एक दूसरे के सामने भीड़ चुकी हैं लेकिन फिर भी जब ये किसी नए मुकाबले में सामने आती हैं तो एक अलग ही रोमांच दिखता है। ऐसे ही एक किस्से का जिक्र आज हम आपसे करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: कुछ इस तरह हुई महेंद्र सिंह धोनी और शोएब मलिक की मुलाकात, देखें Video

जब हरभजन-शोएब में हुई जमकर कहासुनीः
एशिया कप 2010 में भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था, भारत को आखिरी सात बॉल में जीतने के लिए सात रन की जरूरत थी। 49वां ओवर पाक के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर लेकर आए और इस ओवर की आखिरी गेंद हरभजन सिंह पूरी तरह से वीट हो गए जिसकी प्रतिक्रिया में शोएब ने हरभजन से कुछ कहा और बात आपसी कहासुनी तक भी पहुंच गई और पूरे मैदान में माहौल सन्नाटों संग भर गया।

वो भारत की ऐतिहासिक जीतः
इस काहसुनी के बाद मैच का रंग औऱ ढंग दोनों ही बदल गया। वहीं इस बार फिर भारत ने बाजी मार ली और हरभजन सिंह ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर विजयी छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई और शोएब अख्तर को करारा जबाव दिया और छक्का लगाने के बाद गुस्से में शोएब अख्तर की तरफ देखा। यह जीत भारत के क्रिकेट प्रेमियों को काफी समय तक याद रही।

19 को फिर आमने-सामने होगी दोनों टीमेंः
खैर वक्त ने दोनों ही टीमों में कुछ खास बदलाव कर डाले अब न पाकिस्तान की टीम में शोएब अख्तर हैं और न ही भारतीय टीम में भज्जी टीम का हिस्सा। इन दोनों की गैरमौजूदगी में भारत एशिया कप 2018 के खिताब के लिए यूएई पहुंच चुका है, भारत इस दौरे का पहला मुकाबला 18 को हांग कांग के साथ खेलेगा लेकिन वहीं दूसरा मुकाबला भारत को पाकिस्तान के साथ ही 19 सितंबर को खेलना है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने विराट को लेकर कही ये गंभीर बात, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
