'धोनी, पंत या राहुल', पूर्व चयनकर्ता ने बताया टी20 विश्व कप में किसे करेंगे शामिल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों दुनिया भर में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसकी बदौलत खेल जगत में आयोजित होने वाले तमाम बड़े टूर्नामेंट और सीरीज को फिलहाल या तो रद्द कर दिया गया है या फिर कुछ समय तक के लिये टाल दिया गया है। इसी को देखते हुए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इस सीजन का आयोजन होना इसिलिये भी जरूरी है क्योंकि इसके जरिये ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम का चयन भी होना था। कई खिलाड़ियों की किस्मत भी इस आईपीएल पर टिकी हुई थी।
और पढ़ें: गौतम गंभीर ने युवराज सिंह की बातों का किया समर्थन, कहा- मौजूदा टीम में आदर्श की कमी
माना जा रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन पर इसलिये भी सबकी नजरें थी क्योंकि इसी के जरिये एमएस धोनी की टीम में वापसी को लेकर संभावनायें जताई जा रही थी, लेकिन अगर इस आईपीएल का आयोजन नहीं हुआ तो धोनी की वापसी मुश्किल हो सकती है।
और पढ़ें: 31 साल पहले जब भारतीय कप्तान ने 62 गेंदों में लगाया शतक, पर वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं

श्रीकांत ने बताया टीम में किसे करेंगे शामिल
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रह चुके कृष्माचारी श्रीकांत का मानना है कि अगर आईपीएल नहीं होता है तो धोनी के लिए टी-20 विश्व कप खेलने की संभावनाएं काफी कम रह जाएंगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि धोनी, पंत या राहुल में से किस खिलाड़ी को वह भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल करना चाहेंगे।
श्रीकांत ने एक चैनल के शो पर कहा, ‘मैं कूटनीतिक बातें नहीं करूंगा। अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं क्या करता इस लिहाज से मैं अपनी बात रखता। अगर आईपीएल नहीं होता है तो उनकी टीम में आने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि मेरी नजर में लोकेश राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे। ऋषभ पंत को लेकर थोड़ी शंका होगी लेकिन वो बेहतरी प्रतिभा के धनी हैं।'

धोनी को लेकर जानें क्या बोले श्रीकांत
उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं उन्हें टीम में रखूंगा, लेकिन अगर आईपीएल नहीं होता है तो धोनी के लिए टी-20 विश्व कप टीम में वापसी करना मुश्किल होगा। वह पूरी तरह से फिट हैं, वह महान खिलाड़ी हैं, मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन विश्व कप टीम के लिए सवाल है कि टीम पहले आनी चाहिए।'

कोरोना वायरस के चलते रद्द हो सकता है आईपीएल
उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में इस बीमारी के चलते अब तक दुनिया भर में करीब 18 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।
आईपीएल को लेकर अपडेट देते हुए सौरव गांगुली ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, 'वर्तमान स्थितियां पूरी दुनिया में किसी भी खेल के लिए मुनासिब नहीं हैं। आईपीएल इसलिए भी संभव नहीं है क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों को ला पाना बहुत कठिन होगा।'
आपको बता दें कि पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया था, हालांकि लॉकडाउन एक्सटेंशन के चलते अब इस लीग का जल्दी हो पाना काफी मुश्किल लग रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
