For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

VIDEO: चैंपियंस लीग फाइनल में स्विमसूट पहन मैदान में घुसी मॉडल, पॉर्न साइट को किया प्रमोट

पॉर्न साइट को प्रोमोट करने मैदान पर स्विमसूट में घुसी मॉडल

नई दिल्ली। निश्चित तौर पर अगर किसी खेल में दुनिया के सबसे अजीबोगरीब नजारे देखने को मिलते हैं तो वह फुटबॉल ही है। विकसित देशों के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल में यूरोपीय चैम्पियंस लीग फाइनल मैच के दौरान भी एक अजीब वाकया तब देखने को मिला जब स्विमसूट पहने एक महिला मॉडल मैदान पर पहुंच गई और मैच बीच में ही रोकना पड़ा। गौरतलब है कि यह मैच दो इंग्लिश क्लब लीवरपूल और टॉटेनहम हॉस्टपर के बीच हो रहा था।

प्रेमी की पॉर्न साइट को किया प्रमोट-

प्रेमी की पॉर्न साइट को किया प्रमोट-

यह मामला महिला फुटबॉल फैन का नहीं है बल्कि एक पोर्न साइट से जुड़ा हुआ खेल है। किंग्से वोलांस्की नामक इस मॉडल ने अपने प्रेमी विटाली दोरोवेतस्की की पॉर्न साइट को प्रोमोट करने के लिए यह कदम उठाया। साइट का नाम उनके स्विमसूट के पीछे लिखा हुआ था। जब यह घटना हुई तब मैच का पहला हॉफ चल रहा था। इतना ही नहीं, महिला ने मैदान पर जाने के अपने वीडियो को खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया।

देखें पूरा वीडियो-

इस घटना के बाद से ही किंग्से वोलांस्की के फॉलोअर एक रात में ही 2,30,000 से बढ़कर 10 लाख पार कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि वोलांस्की के इस स्टंट की कीमत प्रायोजक के समय के अनुसार करीब 39.7 लाख डॉलर है। यह सब कुछ पहले से योजना बनाकर किया गया था। महिला के प्रेमी दोरोवेतस्की का यूट्यूब चैनल भी है जिसके करीब एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनके पास करीब 72 लाख पाउंड की सम्पत्ति भी बताई जा रही है।

नेमार पर महिला ने लगाया रेप का आरोप तो उन्होंने सार्वजनिक किए 'पर्सनल चैट' और फोटो

लिवरपूल फिर बना चैंपियन-

लिवरपूल फिर बना चैंपियन-

जहां तक मैच की बात है तो मोहम्मद सालाह और डिवोक ओरीगी के गोलों की मदद से लीवरपूल ने शनिवार को यहां के वांदा मेट्रोपोलिटन स्टेडियम में खेले गए चैम्पियंस लीग फाइनल मुकाबले में टाटेनहम को 2-0 हरा दिया। लीवरपूल ने छठी बार फुटबाल की इस प्रतिष्ठित ट्राफी पर कब्जा जमाया है। चैम्पियंस लीग के इतिहास में यह दूसरा मौका था जब इंग्लैंड के दो क्लबों के बीच फाइनल खेला गया।

Story first published: Sunday, June 2, 2019, 20:35 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+