Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'जय बजरंग बली तोड़ कोरोना की नली', वीरेंद्र सहवाग ने सुनाई नई तरह की हनुमान चालीसा

नई दिल्ली। दुनिया भर में आतंक मचाने वाली महामारी कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जितना डर है उतना ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर आये दिन नये-नये मीम्स तैयार होते रहते हैं। इसी बीच सोमवार को हनुमान जयंती के मौके पर भारत में लोगों ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाइयां दी जिसमें कोरोना का जिक्र भी रहा और हनुमान जयंती की बधाई भी। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी जुड़ गया जो कि सोशल मीडिया पर अपने अनूठे अंदाज के लिये फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं और काफी एक्टिव भी नजर आते हैं।

और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भारत-पाकिस्तान सीरीज चाहते हैं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

मुल्तान के सुल्तान नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खास वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह देशवासियों को खास अंदाज में हनुमान जयंती की शुभकामनायें देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: माइकल क्लॉर्क ने चुने क्रिकेट इतिहास के 7 महानतम बल्लेबाज, 2 भारतीय शामिल

भोले के भक्त, हनुमान जी के चेले, सब कुछ जीत लेंगे अकेले

भोले के भक्त, हनुमान जी के चेले, सब कुछ जीत लेंगे अकेले

वीरेंद्र सहवाग ने इस वीडियो में भगवान हनुमान से कोरोना वायरस को खत्म करने की अपील करते हुए लोगों को खास अंदाज में शुभकामनायें दी है।

सहवाग ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'भोले के भक्त, हनुमान जी के चेले, सब कुछ जीत लेंगे अकेले... संकट कटे मिटे सब पीड़ा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा... जय बजरंगबली...। '

जय बजरंग बली, तोड़ कोरोना की नली

वीरेंद्र सहवाग ने इस वीडियो में हनुमान चालीसा सुनाते हुए इस मुश्किल घड़ी से निकालने के लिये भगवान के सामने प्रार्थना की।

उन्होंने वीडियो में गाया, 'जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर राम दूत अतुलित बल धामा अंजनि पुत्र पवनसुत नामा... आप सभी को मेरी तरफ से हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं..। जय बजरंग बली, तोड़ दो कोरोना की नली...।'

फैन्स को खूब पसंद आ रहा सहवाग का यह अंदाज

फैन्स को खूब पसंद आ रहा सहवाग का यह अंदाज

मुल्तान के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग को सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस पोस्ट के जवाब में लोग जय श्रीराम और जय हनुमान लिख कर ट्वीट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अपनी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज और मजेदार ट्वीटस के लिये काफी मशहूर हैं और हनुमान जयंती के मौके पर वह कैसे पीछे रह सकते थे

Story first published: Thursday, April 9, 2020, 15:14 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+