धोनी के हर शॉट्स पर कुछ ऐसे डांस कर रही थी बेटी जीवा, वीडियो वायरल
मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मोहाली में खेले गये मैच में पंजाब ने चेन्नई को 4 रनों से हरा दिया। आखिरी गेंद पर धोनी ने छक्का जरूर लगाया लेकिन वे चेन्नई को 4 रनों से हारने से नहीं बचा पाए। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और गेल की तुफानी पारी की बदौलत पंजाब ने 197 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था।
कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान CSK और इस सत्र में नए कप्तान के साथ उतरी किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में बेहद रोमांचक मुक़ाबला खेला गया। सांसें रोक देने वाले इस मैच में पंजाब की टीम ने 4 रनों से मैच जीत लिया। क्रिस गेल की तूफ़ानी पारी से मैच की शुरुआत हुई तो मैच की आख़िरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का छक्का दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर करने वाला था, हालाँकि धोनी की इस पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मैच हार गई लेकिन स्टेडियम में मौजूद हर सख्स ने धोनी की इस पारी की तारीफ़ की।
Ziva's Reaction after Dhoni's Performance!🙌🔥@msdhoni @ChennaiIPL #KXIPvCSK #Yellove #WhistlePodu pic.twitter.com/EjXJYEvOnm
— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) April 15, 2018
मोहाली के स्टेडियम में मौजूद फैन्स धोनी की बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठा रहे थे। धोनी की पत्नी साक्षी उनके हर शॉट्स पर तालियां बजाती नजर आ रहीं थीं। मैच के दौरान धोनी की बेटी जीवा भी डांस करती नजर आईं। धोनी की बल्लेबाजी को देख जीवा खूब डांस कर रही थी। वहीं मैच के बाद धोनी भी अपनी बेटी जीवा को गोद में लिए नजर आए। पूरे मैच के दौरान साक्षी धोनी की बल्लेबाजी पर तालियां बजाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर जीवा का यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। CSK ये मुकाबला 4 रनों से हार गई लेकिन हर कोई धोनी की बैटिंग की जमकर तारीफ कर कर रहा था।
ये भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रनों से हराया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
