Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नए थीम सॉन्ग पर कुछ यूं थिरके माही, देखें VIDEO

नई दिल्ली। दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दो साल के प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने कप्तान धोनी की अगुवाई में लौट आई है। आईपीएल-11 में पहला ही मैच चेन्नई सुपर किंग्स का है, जो 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले जहां सभी टीमें तैयारी की टेंशन ले रही होती हैं, वहीं कैप्टन कूल माही के खिलाड़ी कुछ अलग ही हैं। मैच से पहले देखिए कैसे पूरी टीम सीटी बजाकर डांस कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान में उतरने को तैयार हैं। आईपीएल में दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अब धोनी के शेर एकदम कूल-कूल अंदाज में खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच से पहले टीम का नया थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। #WhistlePodu गाने में धोनी और उनके खिलाड़ी जमकर थिरक रहे हैं।

इतना ही नहीं, धोनी इस वीडियो में जबरदस्त तमिल भी बोल रहे हैं। माही को सीटी बजाते देख कर पूरा चेन्नई जश्न मना रहा है। धोनी के साथ इस गाने में शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, एम विजय, कर्ण शर्मा और शारदुल ठाकुत नजर आ रहे हैं। देखिए धोनी का ये धमाकेदार डांस-

ये भी पढ़ें: IPL-11 के उद्घाटन समारोह में Tamanna बिखेरेंगी अपने डांस का जलवा, 5 मिनट के लेंगी 50 लाख

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 13:42 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+