CWG 2018: शूटर तेजस्विनी ने भारत को दिलाया 25वां पदक, जीता सिल्वर
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन एक बार फिर शूटिंग में अच्छी खबर आ रही हैं। तेजस्विनी सावंत ने 50 मी राइफल प्राोन में सिल्वर जीत लिया हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन गुरुवार को शूटर तेजस्विनी सावंत ने भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सिल्वर हासिल किया। तेजस्विनी 618.9 अंक के साथ दूसरे स्थान रहीं, जबकि सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे ने रिकॉर्ड 621.0 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड की सिओनेड (618.1) ने ब्रॉन्ज जीता। भारत की अंजुम मौदगिल (602.2) 16वें नंबर पर रहीं।
इसके पहले कल कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड जीता था। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में सोना जीत लिया। श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। श्रेयसी ने भारत को 12वां गोल्ड दिलाया। श्रेयसी ने साल 2014 में ग्लोस्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था लेकिन इस बार लाजवाब प्रदर्शन कर वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं।
श्रेयसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाज अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाज अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। भारत के अब तक 25 पदक (12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज) जीत चुका है। पदक तालिका में वह तीसरे स्थान पर है। अभी भारत के कई और पदक जीतने की उम्मीद बनी हुई हैं।
ये भी पढें: CWG 2018: अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में जीता कांस्य
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
