Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी मुश्किलें, दुष्मंथा चमीरा तीन हफ्ते के लिए बाहर

SRH के हाथों हार से हतोत्साहित राजस्थान रॉयल्स के लिए एक और बुरी खबर हैं। राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा पीठ में तकलीफ की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग से लगभग बाहर हो गए हैं. दुष्मंथा चमीरा पीठ में तकलीफ की वजह से तीन हफ्ते इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे. इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट होगा और फिर आगे के बारे में उन पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि बॉल टेम्परिंग में प्रतिबन्ध झेल रहे स्टीव स्मिथ की सेवाएं भी नहीं मिल रहीं हैं।

CSK को पहले मैच में जीत दिलाने वाले केदार जाधव भी चोट के कारण IPL से बाहर हो चुके हैं। मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि आखिरी में उन्होंने 1 छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इंजरी के बावजूद उन्होंने 22 गेंदों पर मुंबई के खिलाफ 24 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL से बाहर हो गये हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया हैं कि कमिंस की पीठ में तकलीफ हैं और वो इस सीजन में मुम्बई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाएंगे। CSK के खिलाफ पहले मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। कमिंस को मुम्बई इंडियंस ने 5.4 करोड़ में खरीदा था।

ये भी पढ़ें: MI को बड़ा झटका, पैट कमिंस इंजरी के कारण IPL से बाहर

Story first published: Tuesday, April 10, 2018, 15:27 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+