Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG: गोल्ड तो जीत लिया अनीश ने लेकिन अब देनी है बोर्ड परीक्षा

गोल्डकोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में अनीश ने एक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड जीत लिया। शूटर अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड जीत लिया है। इसी के साथ भारत के खाते में 16वां गोल्ड आ गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 पॉइंट्स हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। अनीश शुरू से ही लय में दिखाई दे रहे थे और टॉप पर बने हुए थे। भारत ने आज के खेल में अबतक दो गोल्ड हासिल कर लिया है।

अनीश ने 15 साल की उम्र में 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। अनीश भारत की ओर से सबसे युवा गोल्ड मेडलिस्ट बन गए हैं। अनीश के पहले 16 साल की मनु भाकर ने इसी कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में आने से पहले ही अनीश के सामने एक बड़ी मुश्किल थी और वो ये कि उन्हें बोर्ड परीक्षा भी देनी थी।

15 साल के अनीश को इस साल बोर्ड परीक्षा देनी थी और इसी कारण उन्हें जूनियर वर्ल्‍ड कप का भी हिस्सा नहीं बनाया गया था लेकिन कॉमनवेल्थ एक बहुत बड़ा मौका होता है। उनकी परीक्षा और कॉमनवेल्थ के एक साथ होने के कारण उनके सामने बड़ी मुश्किल सामने पैदा हो गई थी।

अनीश ने सीबीएसई को पत्र लिखकर निवेदन किया था कि बोर्ड उन्हें बाद में कम से कम एक पेपर देने के लिए अनुमति दे दे। अनीश को बोर्ड ने यह अनुमति दे दी। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड लेकर पास होने वाले अनीश को बोर्ड परीक्षा का सामना करना होगा। बता दें कि पिछले साल जून में अनीश नए विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बने थे। अनीश भानवाला ने चैंपियनशिप के पहले दिन 579 शॉट्स के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ ही गोल्ड जीता था।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में जीता कांस्य

Story first published: Friday, April 13, 2018, 15:39 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+