Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कावेरी विवाद ने फैंस को किया मायूस, CSK का होम ग्राउंड बना पुणे

कावेरी जल विवाद के चलते चेन्नई में सारे आईपीएल मैचों को दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है। चेन्नई में होने वाले मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट किए जााने पर विचार किया जा रहा था और अब इसका फैसला हो गया हैं। चेन्नई में होने वाले मैच अब महाराष्ट्र के शहर पुणे में होंगे।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए कल ही कहा था कि पुलिस की ओर से मिली जानकारी और सुरक्षा न दे सकने की विवशता को देखते हुए हमने चेन्नई में होने वाले सभी मैचों को यहां से शिफ्ट करने का फैसला किया है। कावेरी विवाद की वजह से चेन्नई पुलिस ने आईपीएल को सुरक्षा मुहैया कराने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि चेन्नई में होने वाले मैचों के लिए विकल्पों की तलाश की जा रही है, जिसमें पुणे एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इस रेस में पुणे के अलावा विशाखापत्तनम , तिरूवनंतपुरम और राजकोट थे लेकिन पुणे को लेकर सहमति बनी।

इससे पहले सीओए के प्रमुख विनोद राय ने कहा था कि बीसीसीआई ने चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैचों के आयोजन के लिए चार शहरों का चयन किया है, जिसमें से किसी एक शहर को चुना जाएगा। गौरतलब है कि कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु में तनाव जारी है। इसी तनाव की वजह से आईपीएल मैचों पर खतरा मंडराने लगा था। इस खतरे को देखते हुए आईपीएल मैचों को दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किया जा रहा है।

कावेरी विवाद के कारण अब चेन्नई सुपर किंग्स के होम मैच पुणे में होंगे, हालाँकि इसका कैप्टन कूल से भी सीधा संबंध हैं। धोनी ने पुणे की टीम की कप्तानी भी की है और वहां के हालात से वाकिफ भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की तरह पुणे में भी काफी लोकप्रिय हैं और उनके प्रति ये दीवानगी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समर्थन जुटाने का काम बखूबी करेगी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: चेन्नई के हाथों हार के बाद शाहरुख खान ने ली खिलाड़ियों की डांस क्लास, जमकर थिरके आंद्रे रसेल

Story first published: Thursday, April 12, 2018, 16:42 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+