PHOTOS: तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल की वाइफ का ग्लैमरस अंदाज
कोलकाता: आईपीएल में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के आन्द्रे रसेल ने 12 गेंदों पर 41 रन की तूफानी पारी खेली। आन्द्रे रसेल ने अपनी पारी में छह छक्के जमाए। सभी छक्के मोहम्मद शामी की गेंद पर लगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। एक बार को लगा कि केकेआर 150 के आस पास ही स्कोर खड़ा कर पाएगी लेकिन फिर आया रसेल का तूफान और जिन्होंने केकेआर को 200 तक पहुंचा दिया। CSK के खिलाफ भी रसेल ने 36 गेंदों में 11 छक्कों व एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन बनाए थे। रसेल अपने खेल के लिए लोकप्रिय हैं तो उनकी पत्नी जैसिम लॅारा अपने बोल्ड अंदाज के लिए। रसेल क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाते हैं तो जैसिम लॉरा अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरों के कारण इंस्टाग्राम से लेकर हर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं।

जैसिम हैं रसेल की वाइफ
बिकीनी क्वीन जैसिम की कई तस्वीरें हैं जो बेहद बोल्ड अंदाज में हैं। आंद्रे रसेल जमैका के रहने वाले हैं, वहीं उनकी पत्नी डॉमिनिकन रिपब्लिक की रहने वाली हैं।

आंद्रे रसेल की पत्नी एक सुपरमॉडल हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट जैसिम लॉरा पर अपनी हॉट फोटोज अपलोड करती रहती हैं।

जैसिम लॉरा और आंद्रे रसेल ने साल 2016 में शादी की
जैसिम लॉरा और आंद्रे रसेल ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने का बाद 2014 में सगाई की औऱ साल 2016 में शादी कर ली।

लॉरा हमेशा रसेल के साथ रहती हैं
रसेल जहां भी क्रिकेट खेलने जाते हैं लॉरा उनके साथ जाती हैं। आईपीएल में भी वो केकेआर को चीयर करते हुए दिखाई देती थी।

सेल्फी की दीवानगी जैसिम लॉरा में
जैसिम लॉरा अपने पति आंद्रे रसेल की तरह सेल्फी खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: देखें वीडियो, होटल में काम करने वाले बच्चों संग 'सचिन' ने खेला क्रिकेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
