Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR के सामने दिल्ली डेयरडेविल्स के रुप में 'गम्भीर' चुनौती

कोलकाता: आईपीएल-11 का 13वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में रात 8 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता के दर्शकों के सामने एक बार फिर गौतम गम्भीर खेलते दिखाई देंगे। ये वही गम्भीर हैं जिनकी कप्तानी में KKR दो बार आईपीएल जीतने में सफल रही। लेकिन अबकी बार गम्भीर कप्तान तो होंगे लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स के। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनकी रणनीति क्या होती हैं और वो ईडन गार्डन के अपने अनुभव का कितना लाभ दिल्ली को कितना दे पाते हैं।

कोलकाता के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली के ओपनर जैसन रॉय को रोकने की होगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को लीग में पहली जीत दिलाई थी। रॉय को मुनरो की जगह ओपनिंग कराकर दिल्ली ने बड़ा दांव खेला है। रॉय फॉर्म में हैं। इसके अलावा दिल्ली के ऋषभ पंत भी तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने मुंबई के खिलाफ दिखा दिया कि वे किस कदर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स टीम को आईपीएल शुरू होते ही एक बड़ा झटका लगा था। केकेआर के लिए सबसे खास गेंदबाज माना जा रहे कमलेश नागरकोटि बिना मैच खेले आईपीएल से बाहर हो गये। नागरकोटि को पैर में चोट के कारण IPL सीजन 11 से बाहर होना पड़ा हैं। अंडर -19 टीम विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले नागरकोटि की जगह कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि ऑक्शन में कमलेश नागरकोटि को केकेआर की टीम ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मिशेल स्टार्क के बाद चोटिल होने वाले नागरकोटि टीम के दूसरे तेज गेंदबाज है। उन्हें यह चोट टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लगी थी लेकिन उनके मैच ना खेलने की घोषणा कल की गई थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2018: मोहाली में धोनी का जलवा, 'माही मार रहा हैं' का गूंजा शोर

Story first published: Monday, April 16, 2018, 13:02 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+