La-Liga: लियोनेल मेसी ने लगाई गोल की हैट्रिक,तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बार्सिलोना टॉप पर काबिज

नई दिल्ली। बार्सिलोना के स्टार प्लेयर और करिश्माई फुटबालर लियोनेल मेसी ने स्पेनिश लीग में रिकॉर्ड हैट्रिक लगाई जिसके दम पर उनकी टीम ने मोलार्का को 5-2 से हराया। इस हैट्रिक के साथ लियोनेल मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सबसे ज्यादा गोल की हैट्रिक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मेसी के नाम 35 बार गोलों की हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड हो गया है जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह कारनामा 34 बार किया है। समाचार एजेंसी एफए की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के लिये मेसी के अलावा एंटोनिया ग्रिजमैन और लुइस सुआरेज ने एक-एक गोल दागे और प्वाइंट्स टेबल में अपनी टीम को टॉप पर पहुंचा दिया है।

बार्सिलोना के लिये एंटोनियो ग्रिजमैन ने गोलों का खाता खोलते हुए छठे मिनट में गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद लियोनेल मेसी ने अपने कमाल के मूव्स दिखाते हुए मैच के 17वें मिनट में गोल किया और टीम का स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IND vs WI: दूसरे मैच से पहले विराट को परेशान कर रही यह 4 प्रॉब्लम, मिल सकती है हार

वहीं मोलार्को की टीम भी पीछे नहीं रहना चाहती थी तो उसने 35वें मिनट में एंटे बुदीमिर के गोल के दम पर मैच में अपना खोला और स्कोर को 2-1 पर ले गये। हालांकि कुछ मिनट बाद ही लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिये एक और गोल दाग दिया और स्कोर को 3-1 कर दिया।

बार्सिलोना ने अपना चौथा गोल हाफ टाइम से थोड़ा पहले 43वें मिनट में किया। बार्सिलोना के लिये यह चौथा गोल लुइस सुआरेज ने किया और हाफ टाइम तक स्कोर 4-1 के स्कोर से मजबूत बढ़त बनाा ली। हाफ टाइम के बाद मालोर्का की टीम ने वापसी की और 65वें मिनट में मिनट में बुदीमिर के लिये गोल किया और स्कोर लाइन 4-2 हो गया।

और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी, देखें आंकड़े

वहीं मैच के आखिरी लम्हों में लियोनेल मेसी ने एक और गोल दागा और अपनी हैट्रिक पूरी की। बार्सिलोना की टीम ने मेसी के गोलों की हैट्रिक की मदद से 5-2 की शानदार जीत दर्ज की। मेसी ने इस गोल के साथ ही स्पेनिश लीग में सर्वाधिक गोल करने के रियल मेड्रिड के खिलाड़ी करीम बेंजमा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: साउथ एशियन गेम्स में भारत ने लगाया पदकों का दोहरा शतक, पूरी की गोल्ड मेडल की सेंचुरी

हाल ही में रिकॉर्ड छठी बार बैलन डी ओर पुरस्कार जीतने वाले मेसी इस सीजन में स्पेनिश लीग में अब तक 12 गोल कर चुके हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश लीग में मेसी ने 35वीं बार हैट्रिक लगाई है। वहीं, इस सीजन में लीग में उनकी यह चौथी हैट्रिक है।

Story first published: Sunday, December 8, 2019, 15:20 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+